
महाराष्ट्र BMC चुनाव: स्पीकर नार्वेकर के भाई-भाभी BJP से लड़ेंगे BMC चुनाव
Maharashtra BMC Election: बीजेपी ने मुंबई नगर निगम (BMC) चुनाव के लिए अपनी पहली उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है, जिसमें कुल 66 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। इस सूची में महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर राहुल नार्वेकर के परिवार के दो सदस्य भी शामिल हैं।
राहुल नार्वेकर के भाई मकरंद नार्वेकर को साउथ मुंबई के कोलाबा वार्ड नंबर 226 से और उनकी भाभी हर्षिता नार्वेकर को कोलाबा वार्ड नंबर 227 से बीजेपी का उम्मीदवार बनाया गया है।
बीजेपी की पहली सूची में अन्य दिग्गजों के नाम
आपको बता दें कि बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट में अन्य दिग्गज नेताओं के परिवारों को भी टिकट दिया है। जिसमे दिग्गज नेता किरीट सोमैया के बेटे नील सोमैया का नाम शामिल है। नील को मुलुंड पश्चिम में बीएमसी के वॉर्ड 107 से बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बनाया है।
राहुल नार्वेकर का राजनीतिक सफर
राहुल नार्वेकर कोलाबा विधानसभा सीट से विधायक हैं। मुंबई के इस विधानसभा क्षेत्र में उन्होंने पहले शिवसेना का प्रतिनिधित्व किया था।
- 2014 लोकसभा चुनाव में उन्हें टिकट नहीं मिला और इसके बाद उन्होंने एनसीपी जॉइन की।
- एनसीपी के टिकट पर मावल सीट से चुनाव हारने के बावजूद वे पार्टी के साथ जुड़े रहे और बाद में स्पीकर का अहम पद प्राप्त किया।
यह भी पढ़ें…
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट: पहली उड़ान आज… 13 फ्लाइट्स से शुरू होगा संचालन
टिकट बंटवारे और राजनीतिक प्रतिक्रिया
बीजेपी ने महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ अधिकांश सीटों पर गठबंधन बरकरार रखा है।
- वहीं, अजित पवार अलग होकर चुनाव लड़ रहे हैं और कुछ सीटों पर उन्होंने शरद पवार गुट के साथ गठबंधन भी किया है।
- बीजेपी से पहले, अजित पवार की एनसीपी ने भी अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी की थी। एनसीपी में मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट मिलने पर नाराजगी की खबरें हैं।
बीजेपी में भी कुछ कार्यकर्ताओं ने कई टिकटों के बंटवारे पर असंतोष जताया है।
यह भी पढ़ें…
ठाकरे ब्रदर्स 20 साल बाद आए साथ, बीएमसी और नगर निगम चुनावों में गठबंधन का ऐलान
पुणे में शिवसेना-कांग्रेस गठबंधन
पुणे में शिवसेना उद्धव गुट और कांग्रेस ने मिलकर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।
- पुणे म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन की कुल 160 सीटों में से, 60 सीट कांग्रेस और 45 सीट उद्धव गुट के लिए तय की गई हैं।
- बाकी 55 सीटों पर दोनों पार्टियों के बीच चर्चा जारी रहेगी।
- इस गठबंधन की आधिकारिक घोषणा सतेज पाटिल और सचिन अहीर ने की।
बीजेपी की पहली सूची में स्पीकर राहुल नार्वेकर के परिवार को टिकट देना और पुणे में शिवसेना-कांग्रेस का गठबंधन महाराष्ट्र में BMC चुनाव की राजनीतिक हलचल को और तेज कर रहा है। आगामी चुनावों में इन फैसलों का असर पार्टी और उम्मीदवारों के प्रदर्शन पर देखने को मिलेगा।
यह भी पढ़ें…





