
EMI में एक दिन की देरी भी पड़ेगी भारी… 1 जनवरी 2026 से लागू होंगे नए नियम
New Rules 2026: नव वर्ष 2026 की शुरुआत आम लोगों के लिए कई अहम बदलाव लेकर आने वाली है। 1 जनवरी से बैंकिंग, क्रेडिट स्कोर, वाहन खरीद, डिजिटल लेनदेन, किसान योजनाओं और गैस की कीमतों से जुड़े नियमों में बड़े परिवर्तन लागू होने जा रहे हैं। इन बदलावों का सीधा असर आम उपभोक्ताओं, किसानों और वाहन खरीदारों पर पड़ेगा।
EMI और क्रेडिट कार्ड भुगतान में देरी अब पड़ेगी भारी
1 जनवरी 2026 से लोन की मासिक किस्त (EMI) या क्रेडिट कार्ड बिल के भुगतान में एक दिन की देरी भी क्रेडिट स्कोर पर तुरंत दर्ज होगी।
अब तक कई मामलों में भुगतान में मामूली देरी का असर देर से दिखता था, लेकिन नए सिस्टम के तहत रियल-टाइम रिपोर्टिंग होगी।
वहीं, समय पर भुगतान करने वालों का क्रेडिट स्कोर तेजी से सुधरेगा, जिससे उन्हें भविष्य में लोन और क्रेडिट कार्ड मिलने में आसानी होगी।
नए साल में वाहन खरीदना होगा महंगा
1 जनवरी 2026 से वाहन खरीदना महंगा हो सकता है। कई ऑटोमोबाइल कंपनियों ने अपने वाहनों के दाम बढ़ाने की घोषणा कर दी है।
लक्जरी कार निर्माता BMW, Mercedes-Benz, Nissan, जेएसडब्ल्यू एमडी मोटर, Renault और इलेक्ट्रिक दोपहिया निर्माता Ather Energy ने अपने वाहनों की कीमतों में तीन प्रतिशत तक बढ़ोतरी की घोषणा की है।
विशेषज्ञों के अनुसार, कई अन्य कंपनियां भी जल्द कीमतें बढ़ा सकती हैं। गौरतलब है कि सितंबर 2025 में GST दरों में कटौती के बाद वाहनों के दाम 8–10% तक घटे थे, लेकिन अब यह राहत खत्म होती नजर आ रही है।
डिजिटल लेनदेन के नियम होंगे सख्त
डिजिटल और बैंकिंग धोखाधड़ी पर लगाम लगाने के लिए सरकार और भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने डिजिटल लेनदेन के नियम सख्त करने का फैसला लिया है।
1 जनवरी से Unified Payments Interface (UPI) प्लेटफॉर्म्स जैसे Google Pay, PhonePe, Paytm और WhatsApp को सख्त KYC प्रक्रिया का पालन करना होगा।
नए नियमों के तहत:
- मोबाइल नंबर वेरिफिकेशन अनिवार्य होगा
- बैंक अकाउंट लिंकिंग में अतिरिक्त सुरक्षा लेयर जोड़ी जाएगी
- फर्जी और संदिग्ध खातों पर कड़ी निगरानी होगी
यह भी पढ़ें…
रूस ने लगाया यूक्रेन पर 91 ड्रोन अटैक का आरोप… PM मोदी ने जताई गहरी चिंता
पीएम-किसान योजना में नई किसान आईडी अनिवार्य
केंद्र सरकार ने PM-Kisan Samman Nidhi योजना के तहत नई किसान आईडी प्रणाली लागू करने का फैसला किया है।
1 जनवरी 2026 से योजना में नए जुड़ने वाले किसानों के लिए यह डिजिटल किसान आईडी अनिवार्य होगी।
इस आईडी में:
- भूमि रिकॉर्ड
- फसल विवरण
- आधार और बैंक खाता
- डिजिटल रूप से लिंक रहेगा।
हालांकि, मौजूदा लाभार्थियों पर यह नियम लागू नहीं होगा।
यह भी पढ़ें…
प्रियंका गांधी के घर बजे शहनाई के सुर… बेटे रेहान वाड्रा ने अवीवा बेग से की सगाई
CNG-PNG की कीमतों में मिलेगी राहत
नव वर्ष में आम जनता को एक बड़ी राहत CNG और PNG की कीमतों में मिलने जा रही है।
Petroleum and Natural Gas Regulatory Board (PNGRB) द्वारा घोषित टैरिफ समायोजन के तहत 1 जनवरी 2026 से कीमतों में 2–3 रुपये प्रति यूनिट की कमी आएगी।
निजी क्षेत्र की कंपनी Think Gas ने उत्तर प्रदेश, बिहार और पंजाब में:
- CNG की कीमत 2.50 रुपये प्रति किलो
- PNG की कीमत करीब 3 रुपये प्रति SCM
कम करने की घोषणा कर दी है।
आम जनता पर क्या होगा असर?
इन बदलावों से जहां डिजिटल भुगतान और बैंकिंग प्रणाली अधिक सुरक्षित होगी, वहीं वाहन खरीदना महंगा और EMI में देरी करना जोखिम भरा साबित होगा। दूसरी ओर, CNG-PNG सस्ती होने से आम उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी और पीएम-किसान योजना में पारदर्शिता बढ़ेगी।
यह भी पढ़ें…





