
IND W vs ENG: लॉर्ड्स में स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर
IND W vs ENG W Test: भारत और इंग्लैंड महिला टीम के बीच लॉर्ड्स में खेले जा रहे ऐतिहासिक टेस्ट मैच में स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने शानदार अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया है।
IND W vs ENG W Test: भारत और इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीमों के बीच लॉर्ड्स (Lord’s) के ऐतिहासिक मैदान पर एकमात्र टेस्ट मैच खेला जा रहा है। 149 साल के टेस्ट इतिहास में यह पहला मौका है जब ‘क्रिकेट का मक्का’ कहे जाने वाले लॉर्ड्स के मैदान पर कोई महिला टेस्ट मैच आयोजित हो रहा है। इस ऐतिहासिक पल को भारतीय उपकप्तान स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने और भी यादगार बना दिया।
लॉर्ड्स में अर्धशतक लगाने वाली पहली महिला
स्मृति मंधाना लॉर्ड्स के मैदान पर टेस्ट क्रिकेट में अर्धशतक (Fifty) जड़ने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं। मंधाना ने बेहद शानदार बल्लेबाजी करते हुए 108 गेंदों पर 83 रनों की दमदार पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 1 गगनचुंबी छक्का शामिल रहा। हालांकि, वह अपने शतक से चूक गईं।
ये भी पढ़े- IND vs ENG: हैरी ब्रूक का बड़ा बयान- ‘भारत को हराने में अलग ही मजा’, इंग्लैंड का सीरीज पर कब्जा
हरमनप्रीत और दीप्ति शर्मा की भी फिफ्टी
मंधाना के अलावा कप्तान हरमनप्रीत कौर (58 रन) और ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा (57 रन) ने भी बेहतरीन अर्धशतकीय पारियां खेलीं। इन तीनों की पारियों की बदौलत भारतीय महिला टीम ने अपनी पहली पारी में 285 रनों का स्कोर खड़ा किया।
पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने इंग्लैंड को पहला झटका भी दे दिया है। भारत की ओर से क्रांति गौड़ ने टैमी ब्यूमोंट (2 रन) को आउट किया। दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 1 विकेट पर 21 रन बना लिए हैं और भारत के पास अभी भी 264 रनों की मजबूत बढ़त है।
ये भी पढ़े- Sanju Samson की टीम इंडिया से छुट्टी पर Gambhir का बड़ा बयान, बोले- ‘क्लैरिटी…’





