Ayodhya News: ‘यह घटना एक कलंक…’, राम मंदिर दान चोरी पर बोले नृपेंद्र मिश्र

Ram Mandir Chori: अयोध्या राम मंदिर दान चोरी मामले पर मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने दुख जताया है। उन्होंने इसे एक कलंक बताते हुए कहा कि इससे हम सब छोटा महसूस कर रहे हैं।

Ram Mandir Chori: श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र शनिवार को अयोध्या में मीडिया से मुखातिब हुए। इस दौरान उन्होंने राम मंदिर परिसर में हाल ही में सामने आए चढ़ावा चोरी के मामले पर गहरा दुख और नाराजगी व्यक्त की। नृपेंद्र मिश्र ने कहा, “यह घटना अपने आप में एक कलंक है। इस पूरे प्रकरण से हम सभी बहुत छोटा महसूस कर रहे हैं।” उन्होंने उम्मीद जताई कि अब मंदिर की सुरक्षा और प्रबंधन व्यवस्थाओं में कड़े सुधार किए जाएंगे ताकि भविष्य में ऐसी किसी घटना की पुनरावृत्ति न हो।

30 जुलाई तक पूरे होंगे प्रमुख निर्माण कार्य

चढ़ावा चोरी विवाद के अलावा नृपेंद्र मिश्र ने मंदिर निर्माण की प्रगति रिपोर्ट भी साझा की। उन्होंने बताया कि पुराने मंदिर स्मारक का काम लगभग पूरा हो चुका है, जहां अब 24 घंटे अखंड ज्योति जलाने की तैयारी है। ‘हुतात्मा स्मारक’ इसी साल जुलाई के अंत तक पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगा।

आगामी 30 जुलाई तक राम मंदिर परिसर के लगभग सभी मुख्य निर्माण कार्य पूरे कर लिए जाएंगे। मंदिर की 4 किलोमीटर लंबी सुरक्षा बाउंड्री (परकोटा) का काम 30 सितंबर तक और ऑडिटोरियम का निर्माण दिसंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

ये भी पढ़े- Ayodhya News: राम मंदिर दान चोरी केस में बड़ा बवाल, SIT जांच के बीच 23 कर्मचारियों का इस्तीफा

नए CEO की नियुक्ति की तैयारी

नृपेंद्र मिश्र ने यह भी जानकारी दी कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) की नियुक्ति के लिए तीन सदस्यीय विशेष समिति का गठन कर दिया गया है। जल्द ही इस पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। तब तक ट्रस्ट के वित्तीय कार्यों को छोड़कर बाकी अन्य व्यवस्थाओं में वरिष्ठ पदाधिकारी सहयोग करते रहेंगे।

ये भी पढ़े- UP News: बस्ती में बड़ा सियासी ड्रामा; CM योगी के दौरे से पहले बीजेपी नेता हाउस अरेस्ट

Back to top button