Saumya Tandon: धुरंधर 2 में नहीं दिखेंगी गोरी मेम, ‘भाभी जी घर पर हैं 2.0’ में वापसी?

Saumya Tandon: एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे भाभी जी घर पर हैं 2.0 में की वापसी हो गई है। अब खबर है कि शिल्पा शिंदे के बाद सौम्या टंडन भी शो में दोबारा नजर आएंगे। धुरंधर एक्ट्रेस ने खुद इस बारे में जानकारी दी है।

Saumya Tandon Comeback In Bhabhi Ji Ghar Par Hai 2.0: टीवी के पॉपुलर शो ‘भाभी जी घर पर हैं 2.0‘ ने छोटे पर्दे पर धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। अभी शो को रिलीज हुए एक सप्ताह ही हुआ है, लेकिन इसे दर्शकों से भरपूर प्यार मिल रहा है। शिल्पा शिंदे ने बतौर अंगूरी भाभी बाद 10 साल ‘भाभी जी घर पर हैं 2.0’ में वापसी की। उनके आने के बाद फैंस ने ओरिजिनल अनीता भाभी यानी सौम्या टंडन की वापसी की भी मांग की। ऐसे में सौम्या टंडन (Saumya Tandon) से सवाल किया गया है कि क्या वह शो में बतौर अनीता भाभी नजर आएंगी या नहीं। इस मामले पर एक्ट्रेस ने चुप्पी भी तोड़ी है।

फिर से वापसी करेंगी सौम्या टंडन?

जूम टीवी से खास बातचीत में सौम्या टंडन ने साफ किया कि वो शो में वापसी नहीं करेंगी। उन्होंने कहा, “नहीं, मैं भाभी जी पर बिल्कुल भी नहीं आनेवाली हूं। मैं दूसरे प्रोजेक्ट पर बढ़ चुकी हूं। अभी मैं कुछ और कर रही हैं। तो ये सवाल ही नहीं उठता है।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Saumya Tandon (@saumyas_world_)

सौम्या ने 2020 में छोड़ा था शो

सौम्या टंडन ने साल 2020 में ‘भाभी जी घर पर हैं 2.0’ को अलविदा कह दिया था। वह अपने करियर में आगे बढ़ना चाहती थीं, जिससे उन्होंने इस शो से ब्रेक ले लिया। उनकी जगह सीरियल में बतौर अनीता भाभी नेहा पेंडसे ने एंट्री की, लेकिन कुछ वक्त बाद ही वह भी शो को छोड़कर चली गईं। वहीं उनके बाद विदिशा श्रीवास्तव ‘भाभी जी घर पर हैं 2.0’ में आईं, जो अभी भी शो का हिस्सा हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Saumya Tandon (@saumyas_world_)

 

सौम्या टंडन ने बताया कि धुरंधर 2 में उनका बहुत ज्यादा रोल नहीं है क्योंकि रहमान डकैत की मौत हो चुकी है। तो आप मुझे देखेंगे, लेकिन आप मुझे बहुत ज्यादा नहीं देखेंगे।

ये भी पढ़े- मलाइका अरोड़ा ने दिया साफ संकेत… सही इंसान मिला तो फिर से करेंगी शादी

धुरंधर पार्ट 2 अगले साल मार्च में रिलीज होगी। धुरंधर पार्ट में रणवीर सिंह के किरदार की बैकस्टोरी देखने को मिलेगी। धुरंधर में अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और सारा अर्जुन जैसे कलाकार नजर आए थे।

ये भी पढ़े- अभिषेक मल्हान संग सगाई की खबरों पर जिया शंकर का जवाब, शेयर कर दी रोमांटिक तस्वीर…

Back to top button