Rashifal: इन राशियों के लिए हैप्पी रहेगा न्यू ईयर, यहां पढ़ें 1 जनवरी 2026 का राशिफल

Horoscope 01 January 2026, Rashifal 01 January 2026: दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है। पढ़ें 12 राशियों का आज का राशिफल।

Horoscope 01 January 2026 Rashifal 01 January 2026: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। 1 जनवरी के दिन गुरुवार है। गुरुवार के दिन विष्णु जी की पूजा करने का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गुरुवार को भगवान विष्णु की पूजा करने से धन-धान्य में वृद्धि होती है।

1 जनवरी को मेष राशि से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा…

मेष राशि- 1 जनवरी के दिन कुछ लोगों को मनचाहा लाभ होगा। दिन की शुरुआत में आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। दिन के अंत में पैसों के लेन-देन से बचें। शादीशुदा लोगों की जिंदगी में खुशियां रहेंगी।

वृषभ राशि- 1 जनवरी के दिन की शुरुआत में नौकरी पेशा करने वाले जातकों पर काम का दवाब रहेगा। इस दौरान आपको सफल होने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

मिथुन राशि- 1 जनवरी के दिन परिश्रम का पूरा फल मिलेगा। आज के दिन नौकरी पेशा करने वाले जातकों को नए अवसर मिलेंगे। सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत है। आज लग्जरी से जुड़ी चीजों में पैसे खर्च हो सकते हैं।

कर्क राशि- 1 जनवरी के दिन किसी विशेष काम में आपको सफलता मिल सकती है। आज का दिन शुभ समाचार लेकर आ सकता है। आपके आय के साधन में वृद्धि होगी। व्यापारियों को मन चाहा लाभ होगा।

सिंह राशि- 1 जनवरी के दिन मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव भी हो सकता है। जिसके कारण आपका आर्थिक बजट बिगड़ सकता है। इस दौरान आप संतान की किसी बात से परेशान रहेंगे।

कन्या राशि- 1 जनवरी के दिन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले जातकों के लिए समय शुभ साबित हो सकता है। आपकी किस्मत चमक सकती है। इस दौरान आपको मनचाही सफलता हासिल होगी। रुके हुए कार्य पूरे होंगे।

तुला राशि- 1 जनवरी के दिन छात्रों का मन पढ़ाई से थोड़ा हट सकता है। परिवार के सदस्यों के बीच मतभेद हो सकते हैं। सुख-सुविधा से जुड़ी किसी चीज में पैसे खर्च हो सकते हैं। दिन की शुरुआत में खर्चों का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि- 1 जनवरी के दिन गुस्से और वाणी पर काबू रखें। हालांकि, दिन खत्म होते-होते आपको मनचाहा लाभ मिल सकता है। किसी काम में लापरवाही करने से बचना चाहिए। नौकरी करने वाले जातकों को गुप्त शत्रुओं से बचना चाहिए।

धनु राशि- 1 जनवरी के दिन कार्यस्थल पर प्रमोशन मिल सकता है। दिन के मध्य में गुप्त शत्रुओं से बचकर रहने की जरूरत है। इस दौरान आपको कुछ बड़े खर्चों का सामना करना पड़ सकता है। दिन की शुरुआत में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है।

मकर राशि- 1 जनवरी के दिन समय और धन दोनों को सोच-समझकर खर्च करें। आज के दिन शारीरिक व मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। नौकरी करने वाले जातकों को नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं।

कुंभ राशि- 1 जनवरी के दिन किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। विवाहित जातकों लव लाइफ अच्छी रहेगी। ये दिन कुछ बड़े खर्चे लेकर आ सकता है। जिससे आपका आर्थिक बजट हिल सकता है।

मीन राशि- 1 जनवरी का दिन आपके लिए मिले-जुले परिणाम लेकर आया है। काम के सिलसिले में ट्रैवल करना पड़ सकता है। दिन की शुरुआत में कुछ चुनौतियों आएंगी, जिनका सामना करना पड़ सकता है। आपको सेल्फ लव पर फोकस करना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Back to top button