Rashifal: इन राशियों के लिए शुभ रहेगा नए साल का दूसरा दिन, पढ़ें दैनिक राशिफल

Horoscope 02 January 2026, Rashifal 02 January 2026: दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है। पढ़ें 12 राशियों का आज का राशिफल।

Horoscope 02 January 2026 Rashifal 02 January 2026: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। 2 जनवरी 2026 का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें लेकर आएगा। मेष, तुला, कन्या और वृश्चिक राशि के जातक रहे धन और बिजनेस में बरतें सावधानियां. जानिए सभी राशियों का हाल।

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्यो में बढ़कर हिस्सा लेने के लिए रहेगा. आप कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं. आप अपने दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं. आपकी कोई पुरानी गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है. यदि किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें.

वृषभ राशि

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है. आप अपने कामों को समय से निपटाने की कोशिश करें. वाहनों का प्रयोग आपको सावधानी से करना होगा. आपको अपने आसपास रह रहे विरोधियों की चालों को समझना होगा. संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है. सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोग अपनी मेहनत जारी रखें.

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है. आप नौकरी में मनमुताबिक लाभ मिलने से काफी खुश रहेंगे. आप अपने शत्रुओं के भी मित्र बन सकते हैं, लेकिन फिर भी आप उन पर भरोसा न करें. परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा. आप जीवनसाथी को कहीं शॉपिंग आदि पर लेकर जा सकते हैं. तुलसी के पौधे में जल चढ़ाएं.

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है. संतान को यदि कोई सेहत संबंधित समस्या थी, तो वह भी ठीक होगी, लेकिन आप अपनी जल्दबाजी की आदत के कारण किसी समस्या में आ सकते हैं. आप अपने कामों को लेकर लापरवाही न दिखाएं. आपको दिखावे के चक्कर में पड़ने से बचना होगा. आप किसी नए बिजनेस के लिए पार्टनरशिप कर सकते हैं. शिवलिंग पर दूध अर्पित करें.

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है. विद्यार्थियों को पढ़ाई में मेहनत की आवश्यकता है, तभी उन्हें बेहतर रिजल्ट मिलेंगे. आपको अपनी किसी भी बात को लेकर बेवजह क्रोध करने से बचना होगा, नहीं तो परिवार के सदस्य नाराज हो सकते हैं. आप नौकरी में बदलाव की योजना बना सकते हैं। आप अपने रहन-सहन के स्तर में सुधार लाएंगे.सूर्य को जल अर्पित करें.

कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए सुख-साधनों में वृद्धि लेकर आने वाला है. किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की होने से आपका मन काफी खुश रहेगा. आप मौज-मस्ती के मूड में रहेंगे. आप किसी अजनबी की बातों में न आएं. आपको अपने आसपास रह रहे विरोधियों से भी सावधान रहना होगा. आप अपने ससुराल पक्ष से किसी व्यक्ति से मेल-मिलाप करने जा सकते हैं.गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं.

तुलाराशि

आज का दिन आपके लिए व्यापार के मामले में अच्छा रहने वाला है और आपकी आय में वृद्धि होगी. रोजगार के नए अवसर मिलेंगे. किसी पारिवारिक मामले को लेकर आप किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह न लें. व्यापार में अच्छे लाभ मिलेंगे. माता-पिता से आपकी अच्छी बॉन्डिंग रहेगी और आप उनकी सेवा भी करेंगे. मां लक्ष्मी का पूजन करें.

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए धन के मामले में बढ़िया रहने वाला है. आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलेगी. शेयर मार्केट से जुड़े लोग बड़ा निवेश कर सकते हैं. आप अपने घर के रिनोवेशन की प्लानिंग करेंगे. किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुश होंगे. वाहनों का प्रयोग संभलकर करें. हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें.

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहेगा. आप अपने कामों से अच्छा मुकाम हासिल करेंगे. समय का सही उपयोग करें. बिजनेस में बड़ी डील फाइनल हो सकती है. खोई हुई प्रिय वस्तु मिलने की संभावना है. आप शौक-मौज पर खर्च करेंगे, लेकिन आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. विष्णु जी का पूजन करें.

मकर राशि

आज का दिन आपके लिए चिंताग्रस्त रह सकता है, क्योंकि पुरानी समस्याएं उभर सकती हैं. आंखों का खास ध्यान रखें. संतान की पढ़ाई पर नजर रखें. खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है. किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है. किसी अनजान से लेनदेन न करें. शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाएं.

कुंभ राशि

आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए ठीक रहेगा. प्रेम जीवन में खुशियां रहेंगी. खोई हुई प्रिय वस्तु मिलने की संभावना है. यात्रा के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी. दूर रह रहे परिजन से खुशखबरी मिल सकती है. आर्थिक स्थिति मजबूत करने के प्रयास सफल होंगे. शिव मंत्र का जाप करें.

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा. आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. कार्यक्षेत्र में आपकी सोच की तारीफ होगी. सेहत में सुधार होगा. सरकारी योजना में निवेश लाभकारी रहेगा. कोर्ट-कचहरी के मामलों में सावधानी जरूरी है, क्योंकि विरोधी षड्यंत्र कर सकते हैं. भगवान विष्णु को पीले फूल चढ़ाएं.

Back to top button