
न्यूयॉर्क मेयर ममदानी के शपथ ग्रहण में ‘नाजी सैल्यूट’ विवाद… सोशल मीडिया पर मचा बवाल
Zohran Mamdani: न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी के शपथ ग्रहण समारोह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राजनीतिक और सार्वजनिक बहस तेज हो गई है। वीडियो में ममदानी के हाथ के इशारे को लेकर रिपब्लिकन समर्थकों ने आरोप लगाया कि उन्होंने ‘नाजी सैल्यूट’ किया, जिससे विवाद का माहौल बन गया।
शपथ ग्रहण समारोह और वायरल वीडियो
जोहरान ममदानी ने हाल ही में भव्य समारोह में पद की शपथ ली। समारोह के दौरान ममदानी भीड़ को संबोधित करते हुए हाथ उठाते नजर आए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया और रिपब्लिकन समर्थकों ने इसे ‘नाजी सैल्यूट’ बताया।
I AM SHAKING… ZOHRAN MAMDANI JUST DID A NAZl SALUTE. RULES ARE RULES. CANCEL HIM
— MAGA Voice (@MAGAVoice) January 2, 2026
MAGA Voice नामक सोशल मीडिया हैंडल ने लिखा:
“मैं इसे शेयर कर रहा हूं। जोहरान ममदानी ने अभी नाजी सैल्यूट किया। नियम सबके लिए समान हैं। इन्हें हटाओ।”
कई रिपब्लिकन समर्थकों ने इसे एलन मस्क से जुड़े पुराने विवाद से जोड़कर तुलना भी की।
एलन मस्क विवाद की दिलाई याद
कंजर्वेटिव इन्फ्लुएंसर ब्रैंडन स्ट्राका ने दावा किया कि ममदानी ने वही इशारा किया, जिसे पहले एलन मस्क के मामले में आलोचकों ने ‘नाजी सैल्यूट’ कहा था।
एक अन्य यूजर एरिक डॉहर्टी ने लिखा:
“हे भगवान। जोहरान ममदानी ने बिल्कुल वही इशारा किया जो एलन मस्क ने किया था। जब एलन करते हैं तो इसे नाजी सैल्यूट कहा जाता है। जब कथित कम्युनिस्ट ममदानी करते हैं तो मीडिया चुप रहता है। मीडिया जनता का दुश्मन है।”
इससे यह साफ हो गया कि राजनीतिक संकेत और इशारों को लेकर सोशल मीडिया पर बहस काफी गर्म हो गई है।
🚨 HOLY CRAP! Zohran Mamdani just did the EXACT SAME gesture as Elon Musk
When Elon does it, it’s a “Nazi salute.”
When communist Zohran does it, the media is silent.
The media is the enemy of the people. pic.twitter.com/ccpvr2sobX
— Eric Daugherty (@EricLDaugh) January 2, 2026
यह भी पढ़ें…
Trump के फैसले से बढ़ा अंतरराष्ट्रीय तनाव… दो अफ्रीकी देशों में अमेरिकी की एंट्री बैन
ममदानी के समर्थकों का जवाब
ममदानी के समर्थकों ने आरोपों को सिरे से खारिज किया। उनका कहना है कि यह इशारा भावनात्मक और अपनापन दिखाने वाला था और ममदानी इसे सार्वजनिक भाषणों में अक्सर इस्तेमाल करते हैं।
कई समर्थकों ने कहा कि वीडियो का अर्थ गलत तरीके से पेश किया जा रहा है और इसे राजनीतिक सियासत का हिस्सा बनाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें…
क्राउन प्रिंस सलमान ने UAE को दिखाया दबदबा… सऊदी बन रहा गल्फ का ‘बिग ब्रदर
राजनीतिक प्रतिक्रियाएं
इस विवाद ने न्यूयॉर्क में राजनीतिक और सामाजिक बहस को बढ़ा दिया है। रिपब्लिकन समर्थकों का आरोप है कि यह इशारा आपत्तिजनक था, जबकि ममदानी के समर्थक इसे केवल अभिवादन और अपनापन दिखाने वाला इशारा बता रहे हैं।
अब तक मेयर जोहरान ममदानी ने इस पूरे विवाद पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन सोशल मीडिया पर बहस लगातार जारी है। राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि इस मामले ने सार्वजनिक और राजनीतिक ध्यान ममदानी की ओर खींचा है और भविष्य में इसे चुनावी रणनीति के हिस्से के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें…





