गिल-अय्यर की वापसी, इन खिलाड़ियों को झटका; ODI सीरीज के लिए टीम का ऐलान

BCCI Announced Team India Squad for ODI Series vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया गया है. 11 जनवरी से लेकर 31 जनवरी तक चलेगी भारत-न्यूजीलैंड सीरीज.

BCCI Announced Team India Squad for ODI Series vs NZ: भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 11 जनवरी से शुरू होने वाली वनडे सीरीज के लिए 15-सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान किया। श्रेयस अय्यर की वापसी हुई है, जोकि चोट के कारण टीम से बाहर थे। हालांकि मेडिकल टीम से परमिशन मिलने के बाद ही वह अंतिम-11 का हिस्सा बन सकेंगे। अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को टीम में जगह दी है। हार्दिक पांड्या पूरी तरह फिट नहीं है और टी20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए उन्हें टीम में मौका नहीं दिया गया है।

श्रेयस अय्यर बने उपकप्तान लेकिन…

स्प्लीन इंजरी से उबरकर विजय हजारे ट्रॉफी में 6 जनवरी को खेलने जा रहे श्रेयस अय्यर न्यूजीलैंड के विरुद्ध इस सीरीज में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं. हालांकि, इसके लिए उन्हें सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) से फिटनेस क्लीयरेंस लेना होगा. अय्यर को टीम का उपकप्तान चुना गया है.

गर्दन की चोट से उबर गए गिल

शुभमन गिल गर्दन की चोट से उबर गए हैं. ऐसे में वह टीम की कमान संभालते नजर आने वाले हैं. वहीं, इस टीम को विराट कोहली और रोहित शर्मा का अनुभव भी मिलेगा. हालांकि, वर्कलोड मैनेजमेंट को देखते हुए जसप्रीत बुमराह को इस सीरीज से आराम दिया गया है.

रवींद्र जडेजा के रूप में भारत के पास अनुभवी ऑलराउंडर मौजूद होगा. वहीं, कुलदीप यादव स्पिन विभाग का जिम्मा संभालेंगे. तेज गेंदबाजी में टीम को मोहम्मद सिराज से काफी आस होगी. हर्षित राणा भी इस टीम को हिस्सा होंगे. भारतीय खेमे में यशस्वी जायसवाल जैसे युवा बल्लेबाज को भी मौका दिया गया है.

ये भी पढ़े- Vijay Hazare Trophy: हार्दिक पांड्या का रौद्र रूप, ताबड़तोड़ बैटिंग से मचाया तहलका

मोहम्मद शमी को फिर किया बाहर

इस टीम चयन में एक चौंकाने वाला फैसला अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को बाहर रखना रहा। लंबे समय से टीम इंडिया के मुख्य पेस अटैक का हिस्सा रहे शमी की गैरमौजूदगी यह संकेत देती है कि बीसीसीआई अब वनडे फॉर्मेट में भविष्य की ओर देख रही है। बोर्ड ने उनकी जगह प्रसिद्ध कृष्णा और हर्षित राणा जैसे युवा और लंबे कद के तेज गेंदबाजों पर भरोसा जताया है।

ये भी पढ़े- IPL 2026: शाहरुख खान की टीम से बाहर होंगे मुस्तफिजुर? KKR को BCCI की दो टूक…

न्यूजीलैंड सीरीज के लिए भारत की वनडे टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान)*, वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल.
Back to top button