
नए साल में दुर्लभ संयोग… होली के दिन चंद्र ग्रहण, भारत में रहेगा सूतक काल
Chandra Grahan 2026: साल 2026 की शुरुआत में ही एक दुर्लभ खगोलीय संयोग देखने को मिलेगा। 3 मार्च 2026 को जहां एक ओर देशभर में होली का पर्व मनाया जाएगा, वहीं उसी दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण भी लगेगा। यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा, इसलिए इसका सूतक काल मान्य रहेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह ग्रहण पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और सिंह राशि में घटित होगा, जिसका प्रभाव कई राशियों पर देखने को मिल सकता है।
होली और चंद्र ग्रहण का दुर्लभ संयोग
हिंदू पंचांग के अनुसार, 3 मार्च 2026 की रात को होलिका दहन किया जाएगा, जबकि 4 मार्च को रंगों वाली होली खेली जाएगी। इसी बीच 3 मार्च को लगने वाला चंद्र ग्रहण धार्मिक दृष्टि से खास माना जा रहा है। चूंकि यह ग्रहण भारत में दृश्य होगा, इसलिए धार्मिक कार्यों और पूजा-पाठ में सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।
चंद्र ग्रहण का समय (Indian Time)
- ग्रहण आरंभ: दोपहर 03:20 बजे
- ग्रहण समाप्त: शाम 06:47 बजे
- कुल अवधि: 3 घंटे 27 मिनट
- सूतक काल आरंभ: सुबह 06:20 बजे (9 घंटे पहले)
सूतक काल के दौरान मंदिरों के कपाट बंद रखने, भोजन न बनाने और पूजा-पाठ से परहेज करने की परंपरा है।
भारत में कहां दिखाई देगा चंद्र ग्रहण
यह चंद्र ग्रहण देश के कुछ हिस्सों में स्पष्ट रूप से देखा जा सकेगा। खास तौर पर:
- पूर्वोत्तर भारत
- मिजोरम
- नागालैंड
- मणिपुर
- असम
- अरुणाचल प्रदेश
- पश्चिम बंगाल के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र
इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।
यह भी पढ़ें…
Magh Mela: कड़ाके की ठंड के बीच आस्था की तपिश; 75 साल बाद माघ मेले में दुर्लभ शुभ संयोग
इन 5 राशियों पर पड़ेगा नकारात्मक प्रभाव
- मेष राशि
इस ग्रहण के प्रभाव से मेष राशि वालों की भागदौड़ बढ़ सकती है। अनावश्यक खर्चों में इजाफा होगा और धन संचय करना कठिन हो सकता है। मानसिक तनाव भी बना रह सकता है। - कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। आय के स्रोत कमजोर हो सकते हैं और व्यापार में घाटा होने की आशंका है। बेवजह यात्राएं बढ़ सकती हैं। - सिंह राशि
यह ग्रहण सिंह राशि में ही लग रहा है, इसलिए इसका प्रभाव सबसे अधिक इसी राशि पर पड़ेगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां, चोट या दुर्घटना का खतरा, आर्थिक तंगी और पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद संभव हैं। - वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों को शारीरिक और मानसिक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। करियर में संघर्ष बढ़ेगा और कर्ज लेने से बचने की सलाह दी जाती है। - मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए यह समय चुनौतीपूर्ण हो सकता है। बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं, पारिवारिक तनाव रहेगा और संतान को लेकर चिंता बनी रह सकती है। सफलता के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे।
यह भी पढ़ें…
Magh Mela 2026: पौष पूर्णिमा पर माघ मेला शुरू, जानें पवित्र स्नान की सभी तारीखें
क्या रखें सावधानी
ज्योतिषाचार्यों की मानें तो ग्रहण काल के दौरान संयम, ध्यान और सकारात्मक सोच बेहद जरूरी है। सूतक के नियमों का पालन करने और ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान-दान करने से नकारात्मक प्रभाव कम हो सकता है।
यह भी पढ़ें…





