
Border 2 में दिखेंगी ये चार हसीनाएं, ग्लैमर में एक-एक का अंदाज है सबसे जुदा
Border 2 Actresses Photos: ‘बॉर्डर 2’ का टीजर रिलीज हो चुका है. इस मल्टीस्टारर फिल्म में चार एक्ट्रेसेस भी दिखाई देने वाली हैं. ये हसीनाएं खूबसूरती में एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देती हैं.
Border 2 Actresses Photos: बॉलीवुड की सबसे यादगार देशभक्ति फिल्मों में शुमार बॉर्डर के सीक्वल ‘बॉर्डर 2’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। सनी देओल की दमदार मौजूदगी वाली इस मेगा फिल्म में इस बार कहानी को और भी बड़े कैनवास पर पेश किया जाएगा। खास बात यह है कि ‘बॉर्डर 2′ में चार हीरो और चार हीरोइनें नजर आएंगी, जहां एक ओर देशभक्ति और जांबाजी का जज्बा दिखेगा, वहीं दूसरी ओर रोमांस और इमोशन्स भी कहानी का अहम हिस्सा होंगे।
मोना सिंह
मोना, बॉर्डर 2 में नज़र आने वाली हैं. उन्हें सनी देओल के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए देखा जा सकता है. रिपोर्ट्स के अनुसार, यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह फिल्म में सनी देओल के साथ लीड रोल में हो सकती हैं.

सोनम बाजवा
बॉर्डर 2 में दिलजीत दोसांझ फ्लाइंग ऑफिसर निर्मल जीत सिंह सेखों का किरदार निभा रहे हैं, जो भारतीय वायु सेना (IAF) के एकमात्र अधिकारी हैं जिन्हें भारत का सर्वोच्च युद्धकालीन वीरता पुरस्कार, परमवीर चक्र (PVC) मिला है। सेखों ने 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान श्रीनगर एयर बेस को पाकिस्तानी वायु सेना के हमलों से बचाया था और एक मशहूर युद्ध नायक बन गए थे। फिल्म में उनकी प्रेम कहानी की झलक भी दिखेगी। सोनम बाजवा उनकी दुल्हन के रोल में नजर आएंगी। दोनों की जोड़ी की झलक टीजर में देखने को मिल रही है।

मेधा राणा
बॉर्डर 2 में वरुण धवन असली भारतीय सेना के सैनिक मेजर होशियार सिंह दहिया PVC (परमवीर चक्र) का किरदार निभा रहे हैं, जो 23 जनवरी 2026 को रिलीज होने वाली इस बहुप्रतीक्षित देशभक्ति सीक्वल में एक सैनिक की हिम्मत और जज्बे को दिखाएंगे। राइफल के साथ युद्ध के मैदान में उनका शौर्य और साहस देखने को मिलेगा। इनकी प्रेम कहानी भी फिल्म में नजर आने वाली है। वरुण धवन नई हीरोइन मेधा राणा के साथ रोमांस करते दिखेंगे। मेधा राणा के करियर की ये पहली फिल्म होने वाली है। उनकी खूबसूरती से नजर हटा पाना आसान नहीं है। वो सूट पहने वरुण संग टीजर में दिख रही हैं।

द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ फेम एक्ट्रेस आन्या सिंह
लेफ्टिनेंट कमांडर जोसेफ पायस अल्फ्रेड नोरोन्हा MVC के रोल में अहान शेट्टी नजर आने वाले हैं। वो नेवी अफसर के रोल में छाने के लिए तैयार है। लंबे ब्रेक के बाद पर्दे पर उनकी वापसी हो रही है। फिल्म में उनके साथ ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ फेम एक्ट्रेस आन्या सिंह की जोड़ी जमेगी। दोनों के बीच की केमिस्ट्री टीजर में दिख रही है।

बॉर्डर 2 में सनी देओल मेजर कुलदीप सिंह चांदपुरी के अपने आइकॉनिक रोल में वापस आ रहे हैं, अपने युद्ध में माहिर अवतार में सैनिकों की नई पीढ़ी का नेतृत्व करने के लिए पहली फिल्म की वीरता की विरासत को आगे बढ़ाते हुए कहानी 1971 के युद्ध के दौरान बहादुरी और बलिदान की अनकही कहानियों पर केंद्रित है। फिल्म में उनकी पत्नी के रोल में इस बार मोना सिंह नजर आने वाली हैं। दोनों की बाइक राइड की झलक टीजर में दिखी है।





