UP News: मेरठ में रेलवे कर्मचारी की चाकू घोंपकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी…

Meerut News: मेरठ में बाइक सवार रेलवे कर्मचारी विवेक कुमार की ड्यूटी जाते वक्त हत्या कर दी गई। देर रात सरेराह उस पर तीन बदमाशों ने चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। फिर खून से लथपथ विवेक को सड़क पर छोड़कर फरार हो गए।

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ में मुंडाली-खरखौदा मार्ग पर रविवार शाम एक रेलवे कर्मचारी विवेक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार तीन नकाबपोश युवकों ने ड्यूटी पर जा रहे विवेक को रोका और सीने में चाकू मार दिया। गंभीर रूप से घायल विवेक ने मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिवार ने किसी रंजिश से इनकार किया है।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

मृतक की पहचान विवेक चौहान के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि विवेक खरखौदा क्षेत्र में रेलवे में चतुर्थ श्रेणी का कर्मचारी था. विवेक रोजाना की तरह बाइक पर सवार होकर घर से ड्यूटी के लिए निकला था. जब वो मुंडाली – खरखोदा सम्पर्क मार्ग पर पहुंचा तो उसे अज्ञात हमलवारों ने घेरकर चाकू से गोद डाला।

हमलावर कौन थे और उन्होंने रेलवे कर्मचारी की हत्या क्यों की. ये अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है. पुलिस ने बताया कि रविवार देर रात करीब साढ़े 10 बजे मुंडारी से खरखोदा जाने वाली सड़क पर एक युवक के घायल होने की सूचना मिली. ग्रामीणों ने घायल को देखकर पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए उसे अस्पताल पहुंचवाया. जहां उसकी मौत हो गई.

ये भी पढ़े-  UP News: महिला IAS के घर में चल रहा था सेक्स रैकेट, 4 युवतियों के साथ 5 युवक अरेस्ट

वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारे फरार हो गए. मेरठ देहात एसपी अभिजीत कुमार ने बताया कि एक रेलवे कर्मचारी की हत्या का मामला सामने आया है. पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश कर रही है.

ये भी पढ़े-  लखनऊ में बढ़ा बैटरी चोरों का आतंक, पर्यटकों की बाइकें भी नहीं बचीं

Back to top button