UP News: झांसी की पहली महिला ऑटो ड्राइवर की रहस्यमयी मौत, खून से सनी मिली लाश…

Woman auto driver death Jhansi: बुंदेलखंड की धरती पर ‘साहस की मिसाल‘ मानी जाने वाली झांसी की पहली महिला ऑटो ड्राइवर अनीता चौधरी की मौत हो गई। स्टेशन रोड के पास उनका खून से लथपथ शव मिला।

Woman auto driver death Jhansi: उत्तर प्रदेश के झांसी में जिले की पहली महिला ऑटो ड्राइवर अनीता चौधरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। 40 वर्षीय अनीता का शव स्टेशन रोड के पास सुकुवां-ढुकुवां कॉलोनी के नजदीक सड़क पर खून से लथपथ हालत में मिला। घटनास्थल पर उनका ऑटो पलटा हुआ था, जिसे देखकर पहली नजर में मामला सड़क हादसे का लग रहा था, लेकिन शव की हालत और परिजनों के आरोपों ने इस घटना को हत्या की आशंका में बदल दिया है।

झांसी की पहली महिला ऑटो ड्राइवर

नवाबाद थाना क्षेत्र के तालपुरा स्थित अंबेडकर नगर में रहने वाली अनीता चौधरी झांसी की पहली महिला ऑटो चालक के रूप में जानी जाती थी। अनीता ने करीब 15 साल तक नौकरी की थी, लेकिन वर्ष 2020 में सुपरवाइजर से हुए विवाद के बाद उसने नौकरी छोड़ दी। मैनेजर और अधिकारियों के कई फोन आने के बावजूद अनीता ने दोबारा नौकरी ज्वाइन नहीं की और अपने परिवार के लिए कोई दूसरा रास्ता तलाशने लगी।

बहन ने बताया घटना वाली रात क्या हुआ 

अनीता की बहन विनीता चौधरी ने बताया- वो सुबह और रात को ऑटो चलाती थी. दिन में घर का काम करती थी. इसी से वह अपने परिवार का भरण पोषण करती थी. रविवार रात 9:30 बजे वह घर से ऑटो चलाने निकली थी. देर रात करीब 1:30 बजे फोन आया कि स्टेशन रोड पर सुकुवां-ढुकुवां कॉलोनी के पास अनीता लहूलुहान हालत में पड़ी है. तब हम लोग मौके पर पहुंचे. वहां ऑटो पलटा हुआ था और अनीता की मौत हो चुकी थी.

ये भी पढ़े- नाइट ड्यूटी पर नर्स के साथ शर्मनाक हरकत… लखनऊ में सहकर्मी और डॉक्टरों पर केस

एक्सीडेंट नहीं, सोची-समझी हत्या?

अनीता की बहन विनीता चौधरी का कहना है कि अगर यह सड़क हादसा होता तो शरीर पर कई जगह चोट होती। सिर्फ सिर में गंभीर चोट और गहनों-मोबाइल का गायब होना साफ तौर पर हत्या की ओर इशारा करता है। परिवार ने पुलिस से सीसीटीवी कैमरे खंगालने और निष्पक्ष जांच की मांग की है ताकि सच्चाई सामने आ सके।

ये भी पढ़े- ‘अश्लील फोटो-वीडियो कर दूंगा वायरल…’, लखनऊ में मालकिन को ड्राइवर की धमकी

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा

इस मामले में क्षेत्राधिकारी नगर लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया कि फिलहाल घटना को एक्सीडेंट मानकर जांच की जा रही है। परिजनों के आरोपों को ध्यान में रखते हुए हर पहलू से छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल अनीता चौधरी की मौत ने झांसी में कानून-व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ये भी पढ़े- UP News: मेरठ में रेलवे कर्मचारी की चाकू घोंपकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी…

Back to top button