
‘अश्लील फोटो-वीडियो कर दूंगा वायरल…’, लखनऊ में मालकिन को ड्राइवर की धमकी
Lucknow News: लखनऊ के राजाजीपुरम इलाके में एक महिला ने अपने ड्राइवर पर ब्लैकमेलिंग, चोरी और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के राजाजीपुरम इलाके से ब्लैकमेलिंग और धमकी का सनसनीखेज मामला सामने आया है. एक महिला ने अपने पूर्व ड्राइवर पर अश्लील फोटो-वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने, चोरी करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। आरोपी ड्राइवर ने अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपए की मांग की है। इसके अलावा आरोपी घर से कीमती जेवर भी लेकर भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी
पीड़िता के मुताबिक, आरोपी हनुमान सिंह निवासी राजस्थान बीते ढाई से तीन साल से उनके यहां ड्राइवर के तौर पर काम कर रहा था. इस दौरान आरोपी का घर के भीतर आना-जाना था. महिला का आरोप है कि आरोपी ने वेतन के अलावा अपनी मां के कैंसर इलाज के नाम पर उनसे करीब 5 लाख रुपये उधार लिए थे।
कुछ समय पहले वह अचानक नौकरी छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता का कहना है कि आरोपी धमकी दे रहा है कि उसके पास उनके अश्लील फोटो और वीडियो हैं। यदि 5 लाख रुपये नहीं दिए गए तो वह सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। पीड़िता ने बताया कि आरोपी के जाने के बाद जब घर का सामान चेक किया गया तो सोने के जेवरात और करीब 50 हजार रुपये नकद गायब मिले.
ये भी पढ़े- UP News: मेरठ में रेलवे कर्मचारी की चाकू घोंपकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी…
पीड़िता को आशंका है कि यह चोरी भी उसी ने की है. इसके बाद आरोपी ने फोन कर महिला को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया. घटना की जानकारी मिलने पर पीड़ित परिवार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई. मामले में तालकटोरा थाना के इंस्पेक्टर कुलदीप का कहना है कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है.
ये भी पढ़े- UP News: महिला IAS के घर में चल रहा था सेक्स रैकेट, 4 युवतियों के साथ 5 युवक अरेस्ट





