
UP News: समधी के प्यार में ‘हैवान’ बनी मां, अवैध संबंधों के चलते कराई बेटी की हत्या
UP News: कासगंज में मृत मिली युवती की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि मां व उसके समधी ने की थी। जबकि मृतका की मां ने ससुरालीजनों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया था।
UP News: उत्तर प्रदेश के कासगंज में अवैध संबंध छिपाने के लिए मां ने समधी के साथ मिलकर अपनी बेटी की हत्या कर दी। उसे बहला-फुसलाकर ससुराल से लेकर आए। रास्ते में चाउमीन में नशीली दवा खिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद गला दबाकर उसे मारा और शव को नहर किनारे फेंक दिया। दरअसल बेटी को अपनी मां और बड़ी बहन के ससुर के अवैध संबंधों के बारे में पता चल गया था। वह इसका विरोध कर रही थी। अपने पति को सारी बात बताने की धमकी दे रही थी। इसी बात को लेकर दोनों ने उसकी हत्या की दी।
हत्या से पहले खिलाई चाउमीन
बता दें कि पूरा मामला सुन्नगड़ी थाना क्षेत्र का है, जहां बड़ी बेटी शबनूर अपनी मां के यहां आई थी। हालांकि उसे इस बात की भनक भी नहीं थी कि उसकी हत्या की प्लानिंग हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक शबनूर की मां यासीन और उसकी छोटी बहन का ससुर रईस उसे घुमाने के बहाने बाजार ले गए और चाउमीन खिलाई। उन्होंने चाउमीन में भांग मिला दी, जिससे शबनूर को नशा हो गया और फिर रास्ते में उसे एक दुकान से चाय भी पिला दी। आगे चलकर उन्होंने शबनूर की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपियों ने उसके शव के पास उसकी ससुराल का एड्रेस लिखकर फेंक दिया।
दहेज केस में फंसाने के लिए की हत्या
आरोपियों ने शबनूर के ससुराल वालों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराकर उन्हें ब्लैकमेल करने की प्लानिंग की थी। इसके लिए आरोपी शबनूर की मां ने पुलिस को तहरीर देकर उसके ससुराल वालों को दहेज एक्ट में फंसाया। हालांकि पूरे मामले की जांच शुरु हुई और एसपी अंकिता शर्मा ने सख्ती दिखाई। सीओ सहावर को मामले की जांच सौंपी गई, तो पूरा मामला रुपयों के लालच में बेटी की हत्या करने का निकलकर सामने आया। पुलिस ने जांच के बाद इस मामले में आरोपी मां और छोटी बहन के ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।
ये भी पढ़े- UP News: झांसी की पहली महिला ऑटो ड्राइवर की रहस्यमयी मौत, खून से सनी मिली लाश…
बता दें 26 दिसम्बर को सुबह शबनूर का शव मिला था, जिसकी गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस की टीम लगातार लगी हुई थी। आज 9 दिन बाद पुलिस ने पूरे मामले में कार्रवाई की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया गया है। वहीं एसपी ने इस मामले में खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार का इनाम देने की भी बात की है।
ये भी पढ़े- ‘अश्लील फोटो-वीडियो कर दूंगा वायरल…’, लखनऊ में मालकिन को ड्राइवर की धमकी





