
Vijay Hazare Trophy: श्रेयस अय्यर की धमाकेदार बल्लेबाजी, 36 गेंद में ठोक दी फिफ्टी
Shreyas Iyer strong comeback: श्रेयस अय्यर ऑस्ट्रेलिया दौरे पर आखिरी वनडे मैच में गंभीर चोट लगने के बाद लगातार बिस्तर पर थे और हाल ही में प्रैक्टिस शुरू की है।
Shreyas Iyer strong comeback: लंबे समय तक चोट से जूझने के बाद श्रेयस अय्यर ने एक बार फिर अपने खेल से साबित कर दिया है। पीठ की गंभीर चोट और सर्जरी के कारण अय्यर को अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट से काफी समय तक दूर रहना पड़ा, लेकिन कड़ी मेहनत, अनुशासन और मजबूत मानसिकता के दम पर उन्होंने जोरदार वापसी की. इससे सबसे बड़ी कोफ्त अय्यर को हो रही थी, जो अपनी फिटनेस साबित करने के लिए बेताब थे। आखिरकार अय्यर ने उसी तरह स्टाइल से अपनी फिटनेस साबित कर दी, जिस तरह वो अपनी बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाते हैं।
अय्यर ने हर तरफ खेले शॉट
विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में मुंबई के लिए खेलने जयपुर पहुंच गए। श्रेयस अय्यर ने हिमाचल प्रदेश के खिलाफ अर्धशतक लगाकर अपनी जोरदार वापसी का ऐलान कर दिया है. जब मुंबई की टीम ने यशस्वी जायसवाल और सरफराज़ खान को शुरुआती ओवरों में ही गंवा दिया, तब अय्यर क्रीज़ पर आए और इसके बाद पूरी तरह से मैच का रुख बदल दिया. उन्होंने महज़ 36 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया.
शुरुआत में उन्हें एक जीवनदान ज़रूर मिला, लेकिन इसके बाद उन्होंने शानदार बल्लेबाज़ी की। य्यर ने क्रीज़ पर आते ही आक्रामक रुख अपनाया और मैदान के चारों ओर आकर्षक शॉट्स लगाए। हालांकि, श्रेयस अय्यर अपने शतक नहीं कर सके. वह कुशल पाल की गेंद पर मिड-विकेट पर अमनप्रीत को कैच थमा बैठे. अय्यर ने सिर्फ 53 गेंदों में 82 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें उन्होंने 10 चौके और 3 छक्के लगाए.
ऑस्ट्रेलिया में कैच लपकते समय लगी थी गंभीर चोट
श्रेयस अय्यर को अक्तूबर, 2025 में ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान गंभीर चोट लगी थी। सिडनी में 25 अक्तूबर को खेले गए सीरीज के तीसरे और आखिरी वनडे मैच में एक असंभव सा कैच लपकने की कोशिश में श्रेयस संतुलन बिगड़ने से नीचे गिरे थे, जिससे उनकी तिल्ली फट गई थी। इससे उनके शरीर के अंदर रक्तस्राव हो गया था और उनकी हालत गंभीर हो गई थी।
श्रेयस को आईसीयू में रखकर उनकी सर्जरी की गई थी। इसके बाद उन्हें बेहद सावधानी से रिहेबिलेशन से गुजरने की सलाह दी गई थी। माना जा रहा था कि वे कम से कम 6 महीने के लिए क्रिकेट से दूर हो गए हैं, लेकिन अय्यर ने महज ढाई महीने में ही वापसी करके सभी को चौंका दिया है।





