यश की Toxic में ‘कांतारा’ एक्ट्रेस की एंट्री, कातिलाना है Rukmini Vasanth का लुक

Rukmini Vasanth First Look From Toxic: एक्ट्रेस रुक्मिणी वसंत को यश की आने वाली फिल्म टॉक्सिक में मेलिसा के रूप में पेश किया गया है। यह फिल्म एक डार्क, लेयर्ड कहानी, हाई-प्रोफाइल एक्शन सीक्वेंस का दावा करती है।

Rukmini Vasanth First Look From Toxic: सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ को लेकर लोगों का उत्साह सांतवें आसमान पर है। निर्माता भी फिल्म से जुड़े कलाकारों की झलक जारी करते हुए इस उत्साह को दोगुना करने में लगे हैं। कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, नयनतारा और तारा सुतारिया; चारों अभिनेत्रियों की पहली झलक जारी हो चुकी है। अब मेकर्स ने कांतारा में राजकुमारी बनी रुक्मणी वसंत का लुक रिलीज कर दिया है।

रुक्मिणी का फर्स्ट लुक पोस्टर रिवील

मेकर्स ने सोशल मीडिया पर रुक्मिणी का फर्स्ट-लुक पोस्टर रिवील किया, जिसमें उन्हें मेलिसा के तौर पर इंट्रोड्यूस किया गया है, जो एक शांत, प्रभावशाली और दृढ़ किरदार है। 1960 के दशक के आखिर की एक धुंधली पार्टी सीन के बैकग्राउंड में, इस झलक में मेलिसा को शांत अंदाज में आगे बढ़ते हुए दिखाया गया है, उनका फोकस्ड एक्सप्रेशन आसपास की अफरा-तफरी से बिल्कुल अलग है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yash (@thenameisyash)

 

टॉक्सिक में मेलिसा बनीं रुक्मिणी

एक्ट्रेस रुक्मिणी वसंत यश की आने वाली फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स की कास्ट में शामिल हो गई हैं और मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर उनके किरदार मेलिसा का खुलासा किया है। गीतू मोहनदास द्वारा निर्देशित यह बड़े बजट की एक्शन ड्रामा फिल्म 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

ये भी पढे- Shraddha Kapoor के नाम होगा ये नया साल, इन फिल्मों से मचाएंगी तबाही

इस दिन जारी होगा ‘टॉक्सिक’ का टीजर

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, निर्माताओं ने ‘टॉक्सिक’ का टीजर जारी करने के लिए एक खास तारीख चुनी है। टीजर 8 जनवरी, 2026 को जारी किया जा सकता है, क्योंकि उस दिन यश अपना 40वां जन्मदिन मनाएंगे। फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने कहा, “यश का 40वां जन्मदिन उनके प्रशंसकों के लिए एक बड़ा मौका है, और टीम को लगता है कि टॉक्सिक का दुनिया से परिचय कराने के लिए इससे बेहतर दिन कोई नहीं हो सकता।”

ये भी पढे- Kartik Aaryan की जिंदगी में नई मिस्ट्री गर्ल? गोवा वाले बीच की अनसीन फोटोज वायरल

टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स 19 मार्च, 2026 को ईद, उगादी और गुड़ी पड़वा के मौके पर बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है यह इस साल मोस्ट अवेटे फिल्मों में से एक है।

Back to top button