
UP News: स्कॉर्पियो सवार ने छात्रा को किया किडनैप, पुलिस अधिकारी के सामने दुष्कर्म…!
Kanpur Gangrape Case: कानपुर में पुलिस के सामने नाबालिग से दुराचार का मामला सामने आया है। सचेंडी में शौच के निकली नाबालिग के साथ वारदात का मामला गरमा गया है।
Kanpur Gangrape Case: यूपी के कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र में सोमवार रात शौच को निकली किशोरी को कार से अगवा कर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि कार में बैठे एक दारोगा के सामने तेल चोरी के लिए कुख्यात कथित पत्रकार ने किशोरी के साथ हैवानियत की। भाई शिकायत करने चौकी पहुंचा तो दारोगा के कार में होने की बात सुनकर पुलिस ने उन्हें भगा दिया। मंगलवार सुबह थाने पहुंचे भाई ने इंसाफ की गुहार लगाई तो पुलिस ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला?
कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र निवासी 14 वर्षीय किशोरी सातवीं कक्षा की छात्रा है। उसके परिवार में दो बड़े भाई हैं। मां का निधन हो चुका है, पिता बीमार रहते हैं। पीड़िता के भाई का कहना है कि सोमवार देर शाम बहन शौच के लिए बाहर निकली थी। देर रात तक नहीं लौटी तो खोजबीन शुरू की। रात करीब 12 बजे वह घर वापस लौटी। पूछताछ पर उसने बताया कि दो लोगों ने काले रंग की स्कॉर्पियो में जबरन घसीट लिया।
कार सवार आरोपी ने रेलवे लाइन के किनारे गंदा काम किया। आरोप है कि दोनों दरिंदों ने करीब दो घंटे तक कार के अंदर छात्रा के साथ हैवानियत की। किशोरी जब वह बेहोश हो गई तो उसे उसके घर के सामने फेंककर फरार हो गए। होश में आने पर वह घर वापस लौटी। आरोप है कि शुरुआती स्तर पर कार्रवाई में ढिलाई बरती गई। क्योंकि आरोपियों में से एक के पुलिस से जुड़े होने की बात सामने आई थी
दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
इस मामले पर जॉइंट कमिश्नर आशुतोष कुमार ने बताया कि पीड़िता पक्ष की तहरीर के आधार पर दो अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध गैंगरेप का मुकदमा दर्ज किया गया है. उन्होंने कहा कि जांच के दौरान आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और उनके नाम एफआईआर में जोड़े जाएंगे. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की जा रही है.
ये भी पढ़े- पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, रात में BRD मेडिकल कॉलेज रेफर
वहीं सचेंडी थाने में पीड़िता के भाई द्वारा दी गई लिखित शिकायत में कहा गया है कि उसकी बहन रविवार रात काफी देर तक घर नहीं लौटी थी. परिजनों द्वारा खोजबीन के बाद वह रात करीब 12 बजे घर पहुंची. पूछताछ पर उसने बताया कि दो लोगों ने काले रंग की कार में जबरन बैठाकर रेलवे लाइन के किनारे ले जाकर उसके साथ गलत कृत्य किया. पीड़िता के भाई ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए एफआईआर दर्ज कराने की गुहार लगाई है.
ये भी पढ़े- लखनऊ में दिनदहाड़े युवक पर जानलेवा हमला, लोहे की रॉड से खेला खूनी खेल





