
IND U19 vs SA U19: वैभव सूर्यवंशी का तूफानी शतक, साउथ अफ्रीका की बढ़ी मुश्किल…
IND U19 vs SA U19: भारत अंडर 19 और साउथ अफ्रीका अंडर 19 के बीच तीसरा युथ वनडे खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारत के कप्तान वैभव सूर्यवंशी ने दमदार शतक ठोका है।
IND U19 vs SA U19: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच U19 टीम के बीच तीसरा यूथ वनडे बुधवार (7 जनवरी) को बेनोनी में हुआ. जहां साउथ अफ्रीका ने गेंदबाजी चुनी. जहां भारत की नजर क्लीन स्वीप पर है। इस मुकाबले में पहले आरोन जॉर्ज और वैभव सूर्यवंशी ने शानदार पारियां खेलीं. उन्होंने शतक जड़ते ही अल्लू अर्जुन के पुष्पा के सिग्नेचर स्टाइल में जश्न मनाया. वैभव सूर्यवंशी ने इस मुकाबले में 63 गेंदों में 8 छक्के और 6 चौकों के साथ 63 गेंदों में यह शतक जड़ा.
अफ्रीकी गेंदबाज नजर आए बेअसर
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने ताबड़तोड़ शुरुआत करके पहले ही दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों पर धावा बोल दिया। मात्र 24 गेंदों में सूर्यवंशी ने अर्द्धशतक पूरा किया। उनका साथ सलामी बल्लेबाज आरोन जोर्ज ने बखूबी निभाया और कंधे से कंधा मिलाकर तेज गति से रन बटोरे। इन दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 227 रन की साझेदारी हुई। दक्षिण अफ्रीका ने बारी-बारी से सात गेंदबाजों को आजमाया, लेकिन वे सभी इन दोनों बल्लेबाजों के सामने बेअसर नजर आए।
🚨 HUNDRED FOR VAIBHAV SURYAVANSHI 🚨
– Smashed 100* runs off 63balls vs SA U19.
– With 8 sixes and 6 fours. pic.twitter.com/al1eebWiVu— Sports Culture (@SportsCulture24) January 7, 2026
पिछले मुकाबले में भी जड़ा था अर्द्धशतक
वैभव सूर्यवंशी लगातार अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं। पहले मैच में सस्ते में आउट होने के बाद दूसरे मैच में उन्होंने वापसी की और 24 गेंदों में 68 रन की तूफानी पारी खेलकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। इस मैच में उन्हें इस पारी के लिए मैन ऑफ द मैच भी मिला था। सीरीज के पहले दोनों मुकाबले वर्षा से बाधित रहे थे, जिन्हें भारत ने डकवर्थ-लुइस नियम के तहत जीता था। सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच को भी जीतकर भारत सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगा।
ये भी पढ़े- ICC ने ठुकराई बांग्लादेश की मांग, T20 World Cup के लिए आना होगा भारत…
साउथ अफ्रीका U19 के लिए यह मुकाबला घरेलू हालात में सम्मान बचाने का आखिरी मौका है, जबकि भारत U19 टीम अपने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन को जारी रखना चाहेगी. मुकाबले में अब तक भारतीय टीम ने शानदार बल्लेबाजी की





