
UP News: गैंगरेप में पत्रकार गिरफ्तार, दारोगा फरार…स्कॉर्पियो में नाबालिग से किया था गंदा काम
UP News: कानपुर गैंगरेप केस ने सभी को हिला कर रख दिया है. इस मामले में अब पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. दरअसल इस केस में दारोगा के साथ जो दूसरा आरोपी है, उसे जान आप भी चौंक जाएंगे.
UP News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के सचेंडी थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के अपहरण और गैंगरेप का गंभीर मामला सामने आया है. पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में सामने आए तथ्यों ने सभी को चौंका दिया है, क्योंकि इस जघन्य वारदात में पुलिस विभाग से जुड़े एक अधिकारी की संलिप्तता के आरोप लगे हैं। पीड़िता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है, आरोपी दरोगा को निलंबित कर उसकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें लगाई गई हैं।
दरोगा पर लगे गंभीर आरोप
बता दें कि जैसे ही पुलिस ने इस शर्मनाक वारदात का खुलासा किया, पुलिस विभाग और पत्रकारों में हड़कंप मच गया. सबसे हैरानी की बात ये भी है कि इस वारदात को दारोगा ने अपने ही कार्यक्षेत्र में अंजाम दिया. मतलब जिस क्षेत्र की सुरक्षा की जिम्मेदारी दारोगा के पास थी, उसने उसी क्षेत्र में ये गंदा काम कर डाला. आरोप है कि उन्होंने शिवबरन नामक एक कथित पत्रकार के साथ मिलकर अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी में करीब दो घंटे तक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।इस मामले में प्रारंभिक जांच के बाद सचेंडी थाना प्रभारी विक्रम सिंह की भी लापरवाही और संदिग्ध भूमिका पाई गई है. ऐसे में उन्हें भी निलंबित कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि पीड़िता नाबालिग है. मगर फिर भी आरोपियों के खिलाफ पॉक्सों एक्ट के तहत केस दर्ज नहीं किया गया है.
पत्रकार गिरफ्तार, दरोगा फरार
इधर, दरोगा अमित मौर्या को भी निलंबित कर दिया गया है, हालांकि वह घटना के बाद से फरार है. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने चार विशेष टीमों का गठन किया है, जो लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं. वहीं, घटना में शामिल दूसरे आरोपी और कथित पत्रकार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
ये भी पढ़े- UP News: स्कॉर्पियो सवार ने छात्रा को किया किडनैप, पुलिस अधिकारी के सामने दुष्कर्म…!
स्कॉर्पियो गाड़ी में खींच ले गए थे आरोपी
पीड़िता के अनुसार, रविवार रात करीब 10 बजे वह शौच के लिए घर से बाहर निकली थी. तभी स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार दो युवक उसे जबरन पकड़कर गाड़ी में बैठा ले गए. आरोपी उसे सचेंडी इलाके में रेलवे ट्रैक के पास एक सुनसान स्थान पर ले गए, जहां कार के अंदर करीब दो घंटे तक उसके साथ दुष्कर्म किया गया. पीड़िता ने चीख-पुकार की, लेकिन गाड़ी के शीशे बंद होने के कारण आवाज बाहर नहीं जा सकी
पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने कहा है कि आरोपी पुलिसकर्मी को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि नाबालिग से जुड़े इस मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.
ये भी पढ़े- रेस्टोरेंट के बाथरूम में मिली डेड बॉडी; फांसी के फंदे से आत्महत्या…





