रेस्टोरेंट के बाथरूम में मिली डेड बॉडी; फांसी के फंदे से आत्महत्या…

Lucknow News: लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र में स्थित एक रेस्टोरेंट में मंगलवार रात एक कर्मचारी ने सुसाइड कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी के चिनहट थाना क्षेत्र के विकल्प खंड 2 स्थित बर्दिया रेस्टोरेंट में कर्मचारी का संदिग्ध हाल में शव मिला है. रेस्टोरेंट के बाथरूम में युवक का शव बेडशीट से लटका पाया गया. रात में स्टाफ के सो जाने के बाद कर्मचारी बाथरूम गया। बेडशीट से फंदा बना लिया। उसकी पहचान 27 साल के शिवम के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

हरदोई का रहने वाला था युवक

इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि कर्मचारी की पहचान शिवम सिंह (27) पुत्र करुणेश सिंह निवासी हरदोई के तौर पर हुई है. वह, दीपावली के समय से रेस्टोरेंट में काम कर रहा था. बुधवार सुबह काफी देर तक बाथरूम का दरवाजा नहीं खुला तो कर्मचारियों को शक हुआ. रेस्टोरेंट में साथ रहने वाले कर्मचारी अर्जुन यादव और अभिनव यादव को अनहोनी का शक हुआ. दरवाजा तोड़े जाने पर अंदर शिवम का शव फंदे से लटका पाया गया.

बेडशीट से बना लिया फंदा

इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया ​पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाकर लोहिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है. मृतक के परिवार को हरदोई में सूचना दे दी गई है. परिजनों के आने के बाद ही आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता चलने की उम्मीद है. उन्होंने बताया कि रेस्टोरेंट में साथ रहने वाले सहकर्मियों से पुलिस पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता चल सके कि शिवम पिछले कुछ दिनों से किसी मानसिक तनाव में तो नहीं था?

ये भी पढ़े- UP News: स्कॉर्पियो सवार ने छात्रा को किया किडनैप, पुलिस अधिकारी के सामने दुष्कर्म…!

पीएम रिपोर्ट का इंतजार है.घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल की वीडियोग्राफी कराई और साक्ष्य भी जुटाए हैं. पीएम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

ये भी पढ़े- पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर की जेल में बिगड़ी तबीयत, रात में BRD मेडिकल कॉलेज रेफर

 

Back to top button