
Hardik Pandya ने फिर दिखाया तूफानी अंदाज, कर डाली छक्कों की बरसात
Vijay Hazare Trophy: हार्दिक पांड्या ने विजय हजारे ट्रॉफी में एक बार फिर तूफानी अवतार दिखाया। चंडीगढ़ के खिलाफ बड़ौदा के लिए खेलते हुए पांड्या ने केवल 31 गेंदों में 75 रन ठोक दिए।
Vijay Hazare Trophy: भारत के घरेलू वनडे टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी का एक और राउंड शुरू हो चुका है। इन टीमों में भारतीय क्रिकेट टीम (Indian cricket team) के कई शानदार खिलाड़ी भी खेल रहे हैं। हम यहां बात करने जा रहे हैं चंडीगढ़ और बड़ौदा के बीच राजकोट में हो रहे मुकाबले की जिसमें अगले महीने होने वाले आईसीसी टी20 विश्व 2026 (T20 World Cup 2026) की टीम इंडिया के दो खिलाड़ी अपना दम दिखाते नजर आए। जितेश शर्मा (Jitesh Sharma) और हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने बड़ौदा के लिए ताबड़तोड़ पारियां खेली हैं।
हार्दिक पांड्या ने किया हक्का-बक्का
कृणाल पांड्या के नेतृत्व वाली बड़ौदा की तरफ से हार्दिक छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे और 19 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिया। उन्होंने 31 गेंदों में 75 रन की पारी के दौरान 9 छक्के जड़े जबकि दो चौके जमाए। 32 साल के हार्दिक पांड्या ने अपनी तूफानी पारी के दौरान 9 छक्के जड़े। उन्होंने 241.93 के स्ट्राइक रेट से ये रन बनाए।





