
UP News: संतान प्राप्ति के लिए रात में तंत्र क्रिया, खेत में बैठे युवक की मौत…
Saharanpur News: सहारनपुर में सर्द रात में एक युवक की तंत्र क्रिया करने के दौरान मौत हो गई। शादी के 12 साल बाद भी उसको कोई संतान नहीं हुई थी। इस पर एक तांत्रिक ने उसे देर रात खेत में तांत्रिक क्रिया करने की सलाह दी थी।
Saharanpur News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के रामपुर मनिहारान में एक दलित युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतक की पहचान लंढ़ौरा गुर्जर गांव निवासी सतनाम (35) के रूप में हुई है. सतनाम संतान न होने की समस्या से परेशान था. इसी कारण कथित रूप से तंत्र-मंत्र की प्रक्रिया में शामिल हुआ था. घटना के बाद परिजन ने एक स्थानीय व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाते हुए इसे साजिश करार दिया है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.
संतान सुख की चाह में परेशानी
युवक सतनाम की शादी को करीब 10 साल हो चुके थे, लेकिन कोई संतान नहीं हुई। इस वजह से वह और उसकी पत्नी लंबे समय से तनाव में थे। उन्होंने डॉक्टरों से इलाज करवाया, कई जगह घूमे, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। दवाइयों के साथ-साथ उन्होंने झाड़-फूंक और तंत्र-मंत्र का भी सहारा लिया। गांव में एक व्यक्ति खुद को तांत्रिक बताता था। वह संतान प्राप्ति का वादा करता था। सतनाम का संपर्क इसी तांत्रिक से हुआ।
रात में खेत में तांत्रिक क्रिया
परिवार वालों के अनुसार, तांत्रिक के कहने पर सतनाम बुधवार की देर रात करीब ढाई बजे खेत में तंत्र क्रिया करने गया। वहां वह काफी देर तक रहा। जब बहुत देर तक घर नहीं लौटा, तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने खोजबीन शुरू की। खेत में सतनाम गंभीर हालत में बैठा मिला। वह ठंड से बहुत कांप रहा था और बोल भी नहीं पा रहा था। परिवार वाले उसे तुरंत घर ले आए। घर पहुंचते ही सतनाम ने पानी मांगा। पानी पीने के थोड़ी देर बाद उसकी हालत अचानक बहुत बिगड़ गई। कुछ ही समय में उसकी मौत हो गई।
ये भी पढ़े- UP News: मां की हत्या करके बेटी उठा ले गया दबंग, भड़के लोगों ने एंबुलेंस तोड़ी
परिवार का आरोप और पुलिस कार्रवाई
परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। परिवार का कहना है कि गांव में तंत्र-मंत्र और झाड़-फूंक के नाम पर लोग लंबे समय से गुमराह हो रहे हैं। वे इसे महज संयोग नहीं मानते। उनका आरोप है कि यह एक साजिश हो सकती है। उन्होंने तांत्रिक की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की और हंगामा भी किया।
ये भी पढ़े- लखनऊ के व्यापारी से करोड़ो के लैपटॉप-कंप्यूटर की धोखाधड़ी; फरार ठग हुआ अरेस्ट…





