
O Romeo: खून से सना चेहरा और खौफनाक हंसी, शाहिद कपूर की फिल्म का पोस्टर आउट
O Romeo First Look Poster: एक्टर शाहिद कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘ओ रोमियो’ फरवरी में रिलीज होने वाली है। एक्टर ने आज सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर जारी किया है। साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस की है।
O Romeo First Look Poster: शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) जब-जब डायरेक्टर विशाल भारद्वाज के साथ हाथ मिलाते हैं, तब-तब लोगों के बीच उत्सुकता पैदा हो जाती है। शाहिद-विशाल एक नई मूवी का फर्स्ट लुक कुछ देर पहले ही रिलीज किया गया है। निर्माता साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले बनी ओ रोमियो का फर्स्ट लुक पोस्टर मेकर्स ने रिलीज किया है, जिसमें शाहिद कपूर खून से लथपथ नजर आ रहे हैं। उनके चेहरे की हंसी बता रही है कि वो इस दफा कुछ बड़ा धमाका करने वाले हैं, जिसके लिए दर्शक शायद तैयार भी नहीं हैं।
कब आ रही है ये फिल्म?
शाहिद कपूर की इस अपकमिंग फिल्म को ‘कमीने’ के डायरेक्टर विशाल भारद्वाज ने डायरेक्ट किया है। वहीं साजिद नाडियाडवाला ने इसे प्रोड्यूस किया है। शाहिद कपूर ने बताया कि उनकी ये फिल्म 13 फरवरी के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी। उन्होंने पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘रोमियो ओ रोमियो तुम कहां हो ओ रोमियो! #ORomeo की पहली झलक कल देखने मिलेगी! वहीं फिल्म सिनेमाघरों में 13 फरवरी 2026 को रिलीज होगी।’
SAJID NADIADWALA – VISHAL BHARDWAJ – SHAHID KAPOOR: ‘O ROMEO’ FIRST LOOK ARRIVES – VALENTINE’S DAY 2026 RELEASE… The first glimpse of #ShahidKapoor as the menacing and quirky #Romeo in #ORomeo is here.
Get ready for a peek into the world of #ORomeo TOMORROW.
A high-octane… pic.twitter.com/fG6lm2CaTC
— taran adarsh (@taran_adarsh) January 9, 2026
लोगों पसंद आया पोस्टर
शाहिद कपूर की फिल्म का पोस्टर लोगों को पसंद आ रहा है। एक ने लिखा, ‘पोस्टर को धमाकेदार लग रहा है।’ दूसरे ने लिखा, ‘ट्रेलर का इंतजार है।’ तीसरे ने लिखा, ‘विशाल भारद्वाज और शाहिद कपूर साथ में, डेडली कॉम्बिनेशन है। मजा आएगा। कुछ अच्छा आने वाला है।’
शाहिद कपूर के साथ इस फिल्म में तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, विक्रांत मैसी, दिशा पटानी और फरीदा जलाल हैं।
ये भी पढ़े- जुदा हुई तारा सुतारिया-वीर पहाड़िया की राहें, कॉन्सर्ट विवाद के बाद ब्रेकअप?
इस फिल्म के साथ होगा क्लैश
‘ओ रोमियाे’ 13 फरवरी के दिन रिलीज होगी। वहीं शनाया कपूर और आदर्श गौरव की फिल्म ‘तू या मैं’ भी 13 फरवरी के दिन ही आएगी। मतलब ‘ओ रोमियो’ और ‘तू या मैं’ में क्लैश हाेगा। मजेदार बात ये है कि शुक्रवार के दिन ‘ओ रोमियो’ का पोस्टर जारी हुआ है और ‘तू या मैं’ का टीजर रिलीज हुआ है। यहां देखिए ‘तू या मैं’ का टीजर।
ये भी पढ़े- Toxic Teaser: ‘डैडी इज होम…’, आ गया यश की टॉक्सिक का फाड़ू टीजर, धुरंधर 2 से क्लैश





