Border 2 का नया गाना देख भर आएंगी आंखें, सचेत-परंपरा का दिखा जादू

Border 2: सनी देओल की मच अवेटेड फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को लेकर तगड़ा बज बना हुआ है। फिल्म का पहला गाना ‘घर कब आओगे’ को काफी पसंद किया गया था. अब नए गाने ने धमाल मचा दिया है

Border 2: ‘बॉर्डर 2’ का गाना ‘घर कब आओगे’ हाल ही में रिलीज हुआ था, गाने को खूब प्यार मिला और सोशल मीडिया पर बहुत से रील्स इस गाने पर बने। अब फिल्म के मेकर्स ने फिल्म का अगला गाना ‘इश्क दा चेहरा’ रिलीज़ कर दिया है। यह एक सोलफुल रोमांटिक मेलोडी गाना है जो फिल्म का इमोशनल एंगल दर्शकों के सामने पेश कर रहा है। फिल्म के दूसरे गाने ‘इश्क द चेहरा’ में दिलजीत दोसांझ और सोनम बाजवा की केमिस्ट्री दिखाई गई है।

गाने में दिखाया प्यार और परिवार

सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का अब दूसरा गाना भी रिलीज हो चुका है जिसमें फौजियों की पर्सनल जिंदगी की खुशियों, रोमांच और उथल-पुथल की कहानी को मजबूती से बांधने की कोशिश की गई है। फिल्म के दूसरे गाने का नाम है- इश्क द चेहरा

गाने में प्यार और परिवार को देखकर आपकी आंखें भर आएंगी। ये गाना उनके जीवनसाथियों के साथ कोमल और निजी पलों को दिखाता है। जहां प्यार कर्तव्य और बलिदान को मजबूत सहारा देता है। हालांकि, इस वक्त एक बार फिर लोगों के दिल और दिमाग पर ‘बॉर्डर’ का पहला गाना ‘ऐ डजाते हुए लम्हों’ हावी हो रहा है।

ये भी पढ़े- Border 2: असली सैनिकों संग की शूटिंग, टूटी वरुण धवन की रीढ़ की हड्डी…

दिलजीत के साथ सचेत-परंपरा ने लगाए गाने में सुर

टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर ‘इश्क द चेहरा’ को जारी किया गया है जिसमें दिलजीत के अलावा, सचेत-परंपरा ने सुर लगाए हैं। गाने में दिलजीत और सोनम बाजवा की शादी का दृश्य फिल्माया गया है। वरुण के साथ अभिनेत्री मेधा राणा दिखी हैं।

‘बॉर्डर 2’ का निर्माण भूषण कुमार और जेपी दत्ता ने मिलकर किया है, जबकि निर्देशन की कमान अनुराग सिंह ने संभाली है। निर्माताओं द्वारा इसका टीजर जारी हो चुका है, लेकिन ट्रेलर रिलीज होना अभी बाकी है।

ये भी पढ़े- Border 2 में दिखेंगी ये चार हसीनाएं, ग्लैमर में एक-एक का अंदाज है सबसे जुदा

Back to top button