O Romeo: खूंखार अंदाज में शाहिद कपूर का आतंक, ‘ओ रोमियो’ का वायलेंस टीजर रिलीज

O Romeo Teaser: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ का धांसू टीजर लंबे इंतजार के बाद रिलीज हो गया है। फिल्म ओ रोमियो को टीजर ने आते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है।

O Romeo Teaser: शाहिद कपूर की मच अवेटेड फिल्म ओ रोमियो’ का टीजर आखिरकार सामने आ गया है और रिलीज होते ही इसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. मेकर्स ने एक दिन पहले ही फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया था, जिसमें शाहिद कपूर बेहद खूंखार अंदाज में नजर आए थे। उसी के साथ टीजर की घोषणा भी कर दी गई थी। अब टीजर देखकर यह साफ हो गया है कि शाहिद कपूर और निर्देशक विशाल भारद्वाज एक बार फिर दर्शकों को कुछ बिल्कुल अलग अनुभव देने वाले हैं।

ओ-रोमियो का मासी-क्लासी टीजर रिलीज

टीजर में शाहिद कपूर का लुक पहली ही झलक में सबका ध्यान खींच लेता है. शरीर पर कई टैटू, सिर पर स्टाइलिश हैट और हाथ में बंदूक। उनका यह अंदाज पहले कभी नहीं देखा गया. टीजर की शुरुआत एक क्रूज सीन से होती है, जहां शाहिद शर्टलेस अंदाज में नजर आते हैं. इसके बाद वह अलग-अलग शेड्स में दिखाई देते हैं। कभी बंदूक चलाते हुए, कभी खून से लथपथ और कभी रोमांटिक मूड में. पूरे टीजर के दौरान बजता रेट्रो स्टाइल का म्यूजिक माहौल को और भी रहस्यमय बना देता है.

कहानी पर सस्पेंस बरकरार

करीब 1 मिनट 35 सेकंड के इस टीजर में फिल्म की कहानी के बारे में ज्यादा कुछ सामने नहीं आता, लेकिन इतना जरूर समझ में आता है कि ‘ओ रोमियो’ एक आम मसाला फिल्म नहीं होगी. विशाल भारद्वाज अपनी फिल्मों में जिस तरह किरदारों की परतें खोलते हैं, उसी अंदाज की झलक यहां भी दिखती है. टीजर देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में एक्शन, थ्रिल, रोमांस और इमोशन का बेहतरीन मेल देखने को मिलेगा. फिल्म 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

ये भी पढ़े- O Romeo: खून से सना चेहरा और खौफनाक हंसी, शाहिद कपूर की फिल्म का पोस्टर आउट

दमदार स्टारकास्ट की झलक

टीजर में फिल्म की बाकी स्टारकास्ट की भी झलक दिखाई देती है. इसमें नाना पाटेकर, दिशा पाटनी, तमन्ना भाटिया, अविनाश तिवारी, फरीदा जलाल और आखिर में तृप्ति डिमरी नजर आती हैं. इस मजबूत कास्ट ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है. हालांकि, शाहिद के अलावा सिर्फ नाना पाटेकर और फरीदा जलाल के ही डायलॉग सुनाई देते हैं. बाकी कलाकारों की मौजूदगी फिलहाल रहस्य ही बनी हुई है, जिससे उनके किरदारों को लेकर जिज्ञासा और बढ़ गई है.

ये भी पढ़े- The Raja Saab Review: प्रभास की ‘द राजा साब’ रिलीज, फैंस की उम्मीदों पर फिरा पानी…

Back to top button