
Hrithik Roshan: कमजोरी को बनाया अपनी ताकत, कहलाए बॉलीवुड के ग्रीक गॉड…
Actor Hrithik Roshan: हिंदी ऑडियंस के बीच ग्रीक गॉड के तौर पर मशहूर एक्टर ऋतिक रोशन का जलवा ही अलग रहा है। उनकी फिल्मों को काफी पसंद किया जाता रहा है। एक्टर ने अपने करियर के दौरान कई सारी ब्लॉकबस्टर फिल्में भी दी हैं।
Actor Hrithik Roshan: ऋतिक रोशन आज 10 जनवरी को अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। अगर बॉलीवुड में किसी एक्टर से अपनी कमजोरी को ताकत में बदलकर सफलता के शीर्ष पर पहुंचने की प्रेरणा मिलती है, तो वो बॉलीवुड के ‘ग्रीक गॉड‘ कहे जाने वाले ऋतिक रोशन हैं। शानदार एक्टिंग करने के साथ-साथ अपने डैशिंग लुक, दमदार पर्सनालिटी और यूनिक डांस स्टाइल की वजह से ऋतिक रोशन की मास ऑडियंस में अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। एक्टर ने अपने करियर में 5 ऐसी फिल्में दी हैं जिनका कलेक्शन 200 करोड़ से ज्यादा रहा है। और 14 ऐसी फिल्में जो 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी हैं।
डॉक्टर्स ने एक्टर बनने से रोका
एक्टर के लिए शब्दों का सही उच्चारण, फिजिकल फिटनेस, डांस और एक्शन की भारी डिमांड रहती है। यही ऋतिक की सबसे बड़ी कमजोरी थी। बचपन से स्टैमरिंग (हकलाहट) की गंभीर समस्या और 21 साल की उम्र में स्कोलियोसिस नामक एक और गंभीर बीमारी ने ऋतिक के सपनों को कुचलने की पूरी कोशिश की। डॉक्टर्स ने यहां तक कह दिया था कि ऋतिक अगर एक्टिंग को प्रोफेशन के रूप में चुनते हैं, तो इससे जीवनभर के लिए डिसेबिलिटी हो सकती है। लेकिन उन्होंने बिना इनकी परवाह किए अपनी कमजोरियों और बीमारियों को हराकर सफलता की ऊंचाइयों को छुआ।
View this post on Instagram
डेब्यू से ही बने स्टार
बॉलीवुड के स्टार डायरेक्टर राकेश रोशन के बेटे ऋतिक रोशन ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2000 में आई ‘कहो ना प्यार है’ फिल्म से की थी. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी और फिल्म ने कई अवॉर्ड्स भी जीते थे. एक फिल्म से रातोंरात स्टार बनने वाले ऋतिक रोशन ने इस फिल्म के बाद ‘फिजा’ और ‘कभी खुशी कभी गम’ में काम किया और ऑडियंस के बीच अपनी पकड़ मजबूत कर ली.
View this post on Instagram
इन फिल्मों से मिली पहचान
साल 2003 में आई ‘कोई मिल गया’ मूवी से ऋतिक रोशन को इंडस्ट्री में अलग पहचान मिली. इस फिल्म में एलियन की कहानी ऑडियंस को इतनी पसंद आई थी कि ये बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. इसके लिए ऋतिक रोशन को 2 फिल्मफेयर अवॉर्ड्स मिले थे. साल 2006 में एक्टर की ‘धूम 2’ आई और ये भी ब्लॉकबस्टर निकली. इस फिल्म में एक्टर के डांस और लुक्स का हर कोई दीवाना हो गया था. ऋतिक रोशन के लुक्स की आज भी करोड़ों लड़कियां दीवानी हैं.
View this post on Instagram
ऋतिक की आने वाली फिल्में
लंबे समय से दर्शक सुपरहीरो फ्रैंचाइजी ‘कृष’ की चौथी किस्त का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म के जरिए ऋतिक निर्देशन की दुनिया में कदम रख रहे हैं। फिल्म में वो ट्रिपल रोल में नजर आएंगे, वहीं प्रीति जिंटा भी अपनी पुरानी भूमिका दोहराती नजर आएंगी। उधर आलिया भट्ट की अल्फा में एजेंट कबीर के रूप में ऋतिक का दमदार कैमियो होने वाला है। ऋतिक ‘KGF’ और ‘कांतारा’ वाले निर्माताओं के साथ भी एक फिल्म को लेकर चर्चा में हैं।





