IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ तैयार टीम इंडिया, रोहित-विराट का होगा इम्तिहान

IND vs NZ 1st ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का आगाज 11 जनवरी से होने जा रहा है. पहला मुकाबला वडोदरा में खेला जाएगा, जहां रोहित शर्मा और विराट कोहली की मौजूदगी मैच को खास बनाएगी.

IND vs NZ 1st ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबलवा वडोदरा के कोटाम्बी में खेला जाएगा. इस मैच में सबकी नजर अनुभवी विराट कोहली और रोहित शर्मा पर होगी. टीम में श्रेयस अय्यर की वापसी तय है। न्यूजीलैंड की टीम नये और युवा खिलाड़ियों की भरमार है, लेकिन पूरी ताकत के साथ उतर रही भारतीय टीम के लिए रोहित और कोहली के नजरिये से सीरीज अहम हैऐसे में ऋषभ पंत को प्लेइंग इलेवन से बाहर रहना पड़ा सकता है।

कब और कहां खेला जाएगा पहला वनडे

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच 11 जनवरी, रविवार को खेला जाएगा. पहला वनडे मैच वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैदान हाल के दिनों में अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों का नया केंद्र बनकर उभरा है और यहां बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है.

कितने बजे शुरू होगा मैच और कहां देखें लाइव 

मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा. मैच का टॉस ठीक आधे घंटे पहले यानी दोपहर 1:00 बजे किया जाएगा. भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले वनडे मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. फैंस स्टार स्पोर्ट्स 1 चैनल पर इस मुकाबले का सीधा प्रसारण देख सकते हैं.इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियो-हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें

इस सीरीज में सबसे ज्यादा नजरें तो रोहित शर्मा और विराट कोहली पर रहेंगी जो अब सिर्फ वनडे खेलते हैं। इस सीरीज के बाद ये दोनों आईपीएल में दिखाई देंगे और फिर सीधे जुलाई में इंग्लैंड के दौरे पर। वहीं टीम इंडिया के नए वनडे कप्तान शुभमन गिल भी इस सीरीज से वापसी कर रहे हैं। उनको साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता में खेले गए टेस्ट मैच में चोट लग गई थी। इसी कारण वह वनडे सीरीज नहीं खेल पाए थे। अब उनकी वापसी हुई है। वहीं वनडे टीम के उप-कप्तान श्रेयस अय्यर ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चोटिल हो गए थे और उनकी भी इस सीरीज में वापसी हो रही है।

दोनों टीमों के स्क्वॉड

भारत – शुभमन गिल (कप्तान), श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, नीतीश कुमार रेड्डी, ऋषभ पंत, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, केएल राहुल, वाशिंगटन सुंदर.

न्यूजीलैंड – माइकल ब्रैसवेल (कप्तान), आदित्य अशोक, जोश क्लार्कसन, डेवन कॉनवे, जैक फाउल्क्स, मिचेल हे, निक केली, डैरिल मिशेल, हेनरी निकोल्स, जेडेन लेनोक्स, ग्लेन फिलिप्स, माइकल रे, विल यंग, काइल जैमीसन, क्रिस्टियन क्लार्क.

Back to top button