IND vs NZ: विराट कोहली ने अर्शदीप के लिए मजे, वीडियो देखकर छूट जाएगी हंसी

Virat Kohli: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले विराट कोहली ने तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की नकल उतारी। वडोदरा में टीम इंडिया 11 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला वनडे मैच खेलेगी।

Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट टीम वडोदरा में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज की तैयारी कर रही है। अभ्यास सत्र के दौरान विराट कोहली ने अर्शदीप सिंह का मजाक उड़ाया। विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों ने भारतीय तेज गेंदबाजों, स्पिनरों और थ्रोडाउन स्पेशलिस्ट्स के विरुद्ध लगभग डेढ़ घंटे तक बल्लेबाजी अभ्यास किया। दोनों खिलाड़ी हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी में दो-दो मुकाबले खेल चुके हैं। कोहली ने घरेलू टूर्नामेंट के इन दो मैचों में 77 और 131 रन की पारियां खेली थीं और अभ्यास के दौरान वह स्पिन और पेस दोनों के विरुद्ध आक्रामक अंदाज में नजर आए।

कोहली ने अर्शदीप के लिए लिए मजे

दरअसल, प्रैक्टिस के दौरान कुछ खिलाड़ी रनिंग कर रहे थे। अर्शदीप और विराट भी इसमें शामिल थे। विराट अपना रनिंग कर मार्क पर वापस आ रहे थे और तभी अर्शदीप जा रहे थे। अर्शदीप को देखने के बाद विराट ने उनकी नकल की। अर्शदीप जिस तरह से दौड़ रहे थे विराट ने ठीक उनकी नकल की और उनके साथ मस्ती की। ये सब मजाक था जो विराट अक्सर करते हैं।

मार्क पर आने के बाद विराट ने फिर अर्शदीप की नकल की और इस बार वह साइड में खड़े किसी शख्स को भी दिखा रहे थे। विराट अपने मस्तमौला अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। वह लगातार मस्ती करते रहते हैं। वह हालांकि प्रैक्टिस के दौरान काफी गंभीर भी रहते हैं।

ये भी पढ़े- Rohit Sharma को जय शाह ने मंच से कहा कुछ ऐसा, हिटमैन का रिएक्शन वायरल…

विराट ने सीरीज शुरू होने से पहले नेट्स पर भी जमकर पसीना बहाया। रोहित शर्मा ने भी लंबे समय तक बल्लेबाजी की। वडोदरा के स्टेडियम पर यह पहला पुरुष इंटरनेशनल मैच होगा। इस सीरीज से कप्तान शुभमन गिल और उपकप्तान श्रेयस अय्यर भी वापसी कर रहे हैं। दोनों ही खिलाड़ी इंजरी की वजह से साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेल पाए थे।

ये भी पढ़े- Hardik Pandya ने फिर दिखाया तूफानी अंदाज, कर डाली छक्‍कों की बरसात

Back to top button