
बहन के संगीत में Kriti Sanon ने फ्लोर पर लगाई आग, भोजपुरी गाने पर जमकर नाचीं
Kriti Sanon Dance: कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन की 11 जनवरी को शादी है और रस्में शुरू हो चुकी हैं। हाल ही संगीत सेरिमनी हुई, जिसके कई वीडियोज सामने आए हैं। बहन के संगीत में कृति सेनन ने जबरदस्त डांस कर रंग जमा दिया।
Kriti Sanon Dance: एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन (Nupur Sanon) की शादी का जश्न शुरू हो चुका है। नुपूर की सिंगर स्टेबिन बेन (Stebin Ben) से उदयपुर में शादी हो रही है। हाल ही नुपूर की संगीत सेरिमनी हुई, जिसमें कृति सेनन ने महफिल लूट ली। उन्होंने हिट भोजपुरी गाने ‘लगावे तू जब लिपिस्टिक’ पर जोरदार डांस किया। साथ में एक्टर वरुण शर्मा ने भी जबरदस्त ठुमके लगाए। संगीत सेरिमनी से कृति सेनन के डांस वीडियोज सामने आए हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
नूपुर सेनन के संगीत में कृति का भोजपुरी धमाका
कृति सेनन की छोटी बहन नूपुर सेनन और मशहूर सिंगर स्टेबिन बेन की शादी की रस्में राजस्थान के उदयपुर में शुरू हो चुकी हैं. बीते शुक्रवार की रात आयोजित संगीत सेरेमनी में कृति सेनन ने देसी अवतार धारण कर पवन सिंह के सुपरहिट ट्रैक ‘लॉलीपॉप लागेलू’ पर परफॉर्म किया. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फैल रहा है.
View this post on Instagram
‘फुकरे’ फेम अभिनेता वरुण शर्मा भी साथ
इस वायरल वीडियो में कृति सेनन अकेले नहीं हैं, बल्कि उनके साथ ‘फुकरे’ फेम अभिनेता वरुण शर्मा भी नजर आ रहे हैं. कृति ने जहां एक खूबसूरत डिजाइनर लहंगा पहना था, वहीं वरुण ब्लैक शेरवानी में जंच रहे थे. दोनों ने गाने की बीट्स पर ऐसे ठुमके लगाए कि वहां मौजूद सभी मेहमान झूमने पर मजबूर हो गए.
ये भी पढ़े- O Romeo: खूंखार अंदाज में शाहिद कपूर का आतंक, ‘ओ रोमियो’ का वायलेंस टीजर रिलीज
नुपुर सेनन और स्टेबिन बेन की शादी की खबरें काफी समय से सामने आ रही हैं। नए साल के मौके पर ही नुपुर ने स्टेबिन के साथ अपनी प्रपोजल की फोटोज को शेयर कर सबको चौंका दिया था। एक्ट्रेस तस्वीरों में इंगेजमेंट रिंग भी फ्लॉन्ट करती दिखी थीं। हाल ही में कपल अपने परिवार के साथ उदयपुर निकलने के दौरान स्पॉट हुआ था।
ये भी पढ़े- Hrithik Roshan: कमजोरी को बनाया अपनी ताकत, कहलाए बॉलीवुड के ग्रीक गॉड…





