
मेरी तकदीर में जो लिखा है…,T20 वर्ल्ड कप से बाहर होने पर बोले शुभमन गिल
Shubman Gill reaction on T20 World Cup Squad: शुभमन गिल ने भारत के लिए 36 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 869 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 28.03 और स्ट्राइक रेट 138.59 का रहा है।
Shubman Gill reaction on T20 World Cup Squad: पूरी दुनिया उस वक्त हैरान रह गई थी जब लगातार प्रमोट किए जा रहे शुभमन गिल को अचानक टी-20 वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया। अब गिल ने सिलेक्टर्स के उस फैसले पर सार्वजनिक प्रतिक्रिया दी है। गिल ने कहा कि जो उनकी तकदीर में लिखा है, उसे कोई उनसे छीन नहीं सकता। गिल को हाल के दिनों में क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में लगातार मौके दिए जा रहे थे। मगर वह उन मौकों को भुनाने में नाकामयाब रहे।
‘मैं वहीं हूं. जहां मुझे होना चाहिए…’
गिल ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा, ‘मैं चयनकर्ताओं के फैसले का सम्मान करता हूं. टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम को मेरी तरफ से शुभकामनाएं.’ उन्होंने आगे कहा, ‘मैं वहीं हूं. जहां मुझे होना चाहिए. मेरी किस्मत में जो लिखा है उसे कोई मुझसे छीन नहीं सकता है. एक खिलाड़ी हमेशा यह सोचता है कि वह देश के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करे और चयनकर्ताओं को अपना काम करना है.’
SHUBMAN GILL ON T20 WORLD CUP SELECTION:
“I respect the selectors decision. All the best to the team for the T20 World Cup”. [RevSportz] pic.twitter.com/78KEd44AxB
— Johns. (@CricCrazyJohns) January 10, 2026
कप्तान के रूप में बहुत कुछ करना होता है- गिल
गिल ने कहा कि उन्हें पिछले साल नवंबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट और उसके बाद की वनडे श्रृंखला छोड़नी पड़ी थी, क्योंकि कोलकाता में पहले टेस्ट के दूसरे दिन लगी गर्दन की चोट के कारण उन्हें दो दिन अस्पताल में रहना पड़ा. भारतीय कप्तान ने कहा, ‘किसी मैच को छोड़कर टीम को खेलते हुए देखना कभी आसान नहीं होता. कप्तान के रूप में बहुत कुछ करना होता है, आपको गति बनानी होती है और उसी पर निर्माण करना होता है.’
ये भी पढ़े- IND vs NZ: विराट कोहली ने अर्शदीप के लिए मजे, वीडियो देखकर छूट जाएगी हंसी
गिल को अगले महीने होने वाले टी20 विश्व कप के लिए नहीं चुना गया, लेकिन 26 साल का यह खिलाड़ी खेल के दो अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रारूप में भारत का नेतृत्व करता रहेगा।
ये भी पढ़े-Rohit Sharma को जय शाह ने मंच से कहा कुछ ऐसा, हिटमैन का रिएक्शन वायरल…





