Mardaani 3 Trailer: रानी मुखर्जी की ‘अम्मा’ से होगी भिड़ंत, जबरदस्त है ‘मर्दानी 3’ का ट्रेलर

Mardaani 3 Trailer: एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ का खतरनाक ट्रेलर रिलीज हो गया है। बच्चियों के किडनैप, ‘अम्मा’ जैसे खौफनाक विलेन और दमदार एक्शन ने फैंस के रोंगटे खड़े कर दिए हैं।

Mardaani 3 Trailer Released: हाल ही में रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 (Mardaani 3) का ट्रेलर रिलीज किया गया है। यकीन मानिए ट्रेलर (Mardaani 3 Trailer) देखने के बाद आप रानी के फिर से फैन हो जाएंगे। यह भारत की ब्लॉकबस्टर महिला-प्रधान फ्रैंचाइज का नया अध्याय है। मर्दानी हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी सोलो महिला-नेतृत्व वाली फ्रैंचाइज है, जिसे बीते एक दशक से दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। यह फ्रैंचाइज सिनेप्रेमियों के बीच कल्ट स्टेटस हासिल कर चुकी है और भारत की एकमात्र सफल महिला पुलिस अधिकारी पर आधारित सिनेमाई यूनिवर्स बनी हुई है।

ट्रेलर में दिखा रानी का बेखौफ अंदाज

रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 (Mardaani 3) का ट्रेलर रिलीज किया गया है। मर्दानी 3 में एक बार फिर रानी मुखर्जी को निडर और अडिग पुलिस अधिकारी शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में नजर आने वाली हैं, जो देश की कई लापता लड़कियों को बचाने के लिए समय के खिलाफ एक खतरनाक जंग लड़ रही हैं।

 

ट्रेलर में कई दमदार डायलॉग्स हैं जो आपके रोंगटे खड़े कर देंगे. शिवानी अम्मा से कहती हैं कि वो उन जैसों से कटने वाली नहीं बल्कि उनको कांट कर रख देने वाली हैं. वो अम्मा को धमकाते हुए कहती हैं कि इस बार उसकी बदकिस्मती है कि उसका पाला शिवानी शिवाजी राव से पड़ा है

मर्दानी 3 की कहानी दिल दहला देने वाली कहानी

फिल्म का ट्रेलर काफी डरावना है. मर्दानी 3 की कहानी दिल दहला कर रख देने वाली है कि आखिर कैसे एक महिला ही महिलाओं की दुश्मन होती है. खुद महिला होकर भी फिल्म की खलनायिका ‘अम्मा’ बच्चियों को किडनैप कर उन्हें चंद पैसों के लिए बेच देती हैं. इतना ही नहीं जैसे ही वो बच्चियों उसके किसी काम की नहीं रहती हैं वो उन्हें कूड़े की तरह फेंक देती है और किसी को कानों-कान भनक तक नहीं होती.

ये भी पढ़े-वायरल हो रहा आमिर खान का ये फनी वीडियो, आप भी हंस-हंसकर हो जाएंगे लोट-पोट

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

ट्रेलर यकीनन आपके रोंगटे खड़े कर देता है और इस फिल्म को थिएटर में जाकर देखना आपका उत्साह यकीनन बढ़ जाएगा. मर्दानी 3 की रिलीज के साथ रानी मुखर्जी को बॉलीवुड में 30 साल पूरे हो रहे हैं. ये फिल्म 30 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है.

ये भी पढ़े- Tripti Dimri इन फिल्मों में चलाएंगी अदाओं के तीर, लिस्ट में साउथ मूवी भी शामिल

Back to top button