Modi-Merz Meet: PM मोदी ने जर्मनी के साथ जोड़ी रिश्तों की नई डोर, चांसलर मर्ज साथ उड़ाई पतंग

PM Modi Merz Meet in Ahmedabad: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के बीच सोमवार को गांधीनगर के महात्मा मंदिर कनवेंशन सेंटर में द्विपक्षीय वार्ता हुई। वार्ता के बाद पीएम ने कहा- भारत-जर्मनी करीबी सहयोगी हैं।

PM Modi Merz Meet in Ahmedabad: भारत के पहले दौरे पर आए जर्मन चांसलर पर सोमवार को मोदी मैजिक दिखा। अहमदाबाद में ग्रैंड वेलकम से जर्मन चांसलर अभिभूत दिखे, तो वहीं दूसरी तरफ पीएम मोदी ने जहां भारत और जर्मनी के संबंधों को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए एक साथ पतंग की डोर थामी तो मर्ज ने गुजरात बुलाने के लिए शुक्रिया अदा लिया। मर्ज ने संयुक्त वक्तव्य में भारत के नागरिकों के लिए वीजा फ्री ट्रांजिट का ऐलान किया। भारत और जर्मन नई परियोजनाओं को आगे बढ़ा रहे हैं। भारत और जर्मनी हरेक फील्ड में मिलकर काम कर रहे हैं।

पीएम मोदी ने जर्मन चांसलर मर्ज़ के साथ उड़ाई पतंग

अहमदाबाद में इस समय अंतर्राष्ट्रीय पतंग उत्सव (International Kite Festival) चल रहा है। पीएम मोदी और मर्ज़ ने आज इस उत्सव में हिस्सा लिया और पतंग भी उड़ाई। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “इंटरनेशनल काइट फेस्टिवल के दौरान अहमदाबाद का आसमान रंगों और रौनक से भर जाता है। जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ को इस खास मौके पर ले जाकर मुझे खुशी हुई। उन्हें पतंग उड़ाने की कोशिश करते देखकर भी खुशी हुई।”

क्यों अहम है मर्ज़ का भारत दौरा?

मर्ज़ का भारत दौरा अहम इसलिए है क्योंकि इस दौरान पीएम मोदी से हुई उनकी मुलाकात में कई अहम विषयों पर चर्चा हुई। दोनों ने भारत-जर्मनी के बीच व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने पर सहमति जताई। प्रौद्योगिकी, शिक्षा, स्किलिंग और गतिशीलता को ध्यान में रखते हुए पीएम मोदी ने जर्मन विश्वविद्यालयों को भारत में कैंपस खोलने का निमंत्रण दिया। दोनों ने भारत-जर्मनी के बीच रक्षा सहयोग को मज़बूत करने की भी बात की।

विज्ञान, नवाचार और अनुसंधान के मामले में भी दोनों ने भारत-जर्मनी के बीच पार्टनरशिप बढ़ाने की भी चर्चा की। इसके अलावा सेमीकंडक्टर, हरित और सतत विकास, जलवायु परिवर्तन, सस्टेनेबल प्रोजेक्ट्स, जन-जन संपर्क, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी दोनों ने बातचीत की। इसके अलावा जर्मनी ने जर्मनी आने-जाने वाले भारतीयों के लिए वीज़ा फ़्री सुविधा की भी घोषणा की।

Back to top button