
UP News: जिंदा सांप हाथ में लेकर अस्पताल पहुंचा व्यक्ति, बोला- इसी ने काटा है…
Mathura News: मथुरा में एक शख्स को कोबरा सांप ने काट लिया। उसने तुरंत सांप को अपने जैकेट से पकड़ा और जेब में भरकर जिला अस्पताल पहुंच गया। सीधे इमरजेंसी वार्ड में जाकर जैकेट से कोबरा निकाला।
Mathura News: मथुरा में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जिसने लोगों को हैरान कर दिया. यहां एक ई-रिक्शा चालक को सांप ने हाथ पर काट लिया. घटना के बाद पीड़ित घबराया नहीं, बल्कि सांप को जैकेट की जेब में डालकर सीधे जिला अस्पताल इलाज कराने पहुंच गया. जानकारी के मुताबिक, पीड़ित का नाम दीपक है. वह ई-रिक्शा चला रहा था तभी अचानक एक जहरीले सांप ने उसके हाथ पर काट लिया. दीपक ने सांप को पकड़कर जैकेट में रखा और इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंच गया.
डॉक्टर की टेबल पर रख दिया सांप
चिकित्सकों ने अस्पताल परिसर और अन्य मरीजों की सुरक्षा का हवाला देते हुए दीपक से सांप को बाहर छोड़कर आने को कहा। इस बात से नाराज होकर दीपक अस्पताल के बाहर आ गया और उसने अपना ई-रिक्शा बीच सड़क पर खड़ा कर जाम लगा दिया। डॉक्टरों ने सुरक्षा कारणों से सांप को बाहर छोड़ने को कहा, तो उसने हंगामा कर सड़क पर जाम लगा दिया।
डॉक्टर की टेबल पर सांप रख दिया जिससे वह हक्के-बक्के रह गए और उन्होंने दीपक से बाहर निकलने को बोला दिया. उसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने ई-रिक्शा चालक से सांप को बोतल में डालने को कहा और वन विभाग को सूचना दे दी.पुलिस के समझाने पर उसने सांप को डिब्बे में बंद किया और फिर उसे एंटी-स्नेक वेनम का इंजेक्शन लगाया गया।
ये भी पढ़े-





