Border 2 के इवेंट में रो पड़े सुनील शेट्टी.. बेटे अहान ने संभाला, बोले- हमारा देश…

Border 2: बॉलीवुड के अन्ना यानी सुनील शेट्टी का एक बेहद इमोशनल वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देख उनके फैंस भी भावुक हो गए हैं। साथ ही उन्होंने एक अपनी इच्छा भी बताई है जो अधूरी रह गई है।

Border 2: सनी देओल-दिलजीत दोसांझ और वरुण धवन स्टारर ‘बॉर्डर 2’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। हाल ही में फिल्म का गाना ‘ए जाते हुए लम्हों’ रिलीज हुआ। इस खास मौके पर अहान शेट्टी के साथ उनके पिता सुनील शेट्टी भी मौजूद रहें। इस मोमेंट पर सुनील शेट्टी ने बताया कि उन्हें किस कारण दुख हो रहा है। इवेंट के दौरान सुनील बेटे के संघर्ष और फिल्म पर बात करते हुए भावुक नजर आए।

सुनील शेट्टी को बॉर्डर 2 देखकर आया ये ख्याल

सोमवार को बॉर्डर 2 में रीक्रिएट कर इस्तेमाल किए गए गाने ‘ऐ जाते हुए लम्हों’ के लॉन्च पर सुनील शेट्टी ने रिग्रेट करते हुए कहा, ‘पहली बार मुझे जब इस फिल्म के लिए चुना गया था, तो लगा था कि क्या मैं यह कर पाऊंगा। वास्तविक पात्र करना मुश्किल होता है। मुझे आज भी याद है कि जब बॉर्डर फिल्म में मुझे डेथ सीक्वेंस की स्क्रिप्ट मिली थी, तो मैं खुश था। हालांकि, अब बार्डर 2 फिल्म को देखकर पहली बार ख्याल आया कि अगर मेरा किरदार जिंदा रहता, तो बॉर्डर 2 का हिस्सा बन पाता।”

सुनील शेट्टी ने ये भी बताया कि ये गाना उनके लिए बेहद खास क्यों हैं। एक्टर ने कहा, “मुझे लोगों से आज तक इस गाने के लिए प्यार मिल रहा है। रूप (रूप कुमार राठौड़) जी ने मेरे लिए गाया था, यह आइकोनिक गाना रहा है। ऐ जाते हुए लम्हों … गाना मेरे लिए बहुत मायने रखता है।

मेरे बेटे को बॉर्डर 2 के लिए खूब प्यार मिले

साल 1997 में बॉर्डर फिल्म की सीक्वल ‘बार्डर 2’ में सुनील के बेटे अहान शेट्टी नौसेना ऑफिसर की भूमिका में होंगे। जबकि बार्डर में सुनील असिस्टेंट कमांडेंट भंवर सिंह राठौड़ की भूमिका में थे। फिल्म के अंत में उनका पात्र बलिदान हो जाता है। सुनील शेट्टी ने कहा, “खुश हूं कि मेरा बेटा इस फिल्म का हिस्सा है। उसने इस किरदार के लिए काफी मेहनत की। उम्मीद है कि जिस तरह का प्यार मुझे इस फिल्म के लिए मिला वैसा ही प्यार आहान को भी मिलेगा।

जे.पी. दत्ता की फिल्म बॉर्डर साल 1997 में रिलीज हुई थी और ये एक आइकॉनिक फिल्म बन गई. लोंगेवाला की लड़ाई पर आधारित, यह आइकॉनिक वॉर ड्रामा भारतीय सिनेमा में एक मील का पत्थर बन गई. अब, लगभग तीन दशक बाद, मेकर्स सीक्वल, बॉर्डर 2 के साथ वापस आ रहे हैं. फिल्म 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है

Back to top button