
‘Toxic’ के इंटीमेट सीन्स पर मचा बवाल, सेंसर बोर्ड के पास पहुंची शिकायत
Toxic Teaser: साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म टॉक्सिक के टीजर में दिखाए गए इंटीमेट सीन को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. आम आदमी पार्टी की महिला विंग ने कर्नाटक महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई है।
Toxic Teaser: साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ का टीजर विवादों में फंस गया है. वीडियो में दिखे इंटीमेट सीन पर बवाल कटा है. वायरल सीन में कब्रिस्तान के बाहर कार के अंदर यश और मॉडल को इंटीमेट होते दिखाया गया. ये सीन ब्राजीलियन मॉडल और एक्ट्रेस बेहाट्रिज तौफेनबाख (Beatriz Taufenbach) ने किया है. शिकायतकर्ता का कहना है कि टीजर में दिखाए गए सीन अश्लीलता से भरे हैं और ये सोशल मीडिया पर बिना किसी रोक-टोक के खुलेआम शेयर किए जा रहे हैं.
टॉक्सिक के टीजर से हटाए जाएंगे आपत्तिजनक सीन?
उन्होंने आगे कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी संवैधानिक अधिकार है, लेकिन अश्लीलता और यौन सामग्री इससे बच नहीं सकती. सुप्रीम कोर्ट के कई फैसलों का हवाला देते हुए उन्होंने दावा किया कि ऐसे कंटेंट को संवैधानिक सुरक्षा नहीं मिलती. शिकायत में सिनेमैटोग्राफ एक्ट 1952, फिल्म सर्टिफिकेशन नियमों और सीबीएफसी दिशानिर्देशों का जिक्र करते हुए कहा गया है कि फिल्मों, ट्रेलरों और प्रमोशनल कंटेंट को शालीनता, नैतिकता और सामाजिक जिम्मेदारी के मानकों पर खरा उतरना चाहिए.
कार्यकर्ता ने सीबीएफसी से मांग की है कि टीजर की तुरंत जांच हो, विवादित सीन हटाए जाएं, उसके डिस्ट्रिब्यूशन पर रोक लगाई जाए और निर्देशक, निर्माताओं और इससे जुड़े लोगों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाए. उन्होंने इसे सार्वजनिक नैतिकता, बच्चों की सुरक्षा और कानून के शासन से जुड़ा गंभीर मुद्दा बताते हुए तुरंत कार्रवाई की अपील की है.
ये भी पढ़े- Nupur Sanon-Stebin Ben के रिसेप्शन में पहुंचे सलमान खान, स्वैग एंट्री से लगाए चार चांद
टॉक्सिक मेकर्स ने अभी नहीं दिया जवाब
फिल्म के मेकर्स की तरफ से अभी तक इस शिकायत पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. गीतु मोहनदास के निर्देशन और यश व गीतु मोहनदास की लिखी इस फिल्म में यश लीड रोल में हैं. उनके साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, रुकमिणी वसंत और तारा सुतारिया नजर आएंगी. वेंकट के नारायण और यश के बैनर KVN प्रोडक्शंस तथा मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के तहत बनी यह फिल्म 19 मार्च को दुनियाभर में रिलीज होने वाली है.
ये भी पढ़े- Border 2 के इवेंट में रो पड़े सुनील शेट्टी.. बेटे अहान ने संभाला, बोले- हमारा देश…





