
UP News: वाराणसी में मूर्ति तोड़ने से उबाल, सड़क से सोशल मीडिया तक बवाल
UP News: वाराणसी के मणिकर्णिका घाट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें दावा किया गया कि यहां की प्राचीन मूर्तियां/अवशेष निर्माणाधीन प्रोजेक्ट कार्य के दौरान ही टूट गई.
UP News: वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के बगल में मणिकर्णिका घाट पर हो रही तोड़फोड़ के दौरान मंदिर और मूर्तियों के खंडित होने का मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। कई वीडियो वायरल होने के बाद सड़क पर भी विरोध शुरू हो गया है। तारकेश्वर महादेव मंदिर के पास महारानी अहिल्याबाई की मूर्ति तोड़े जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मंगलवार को पाल समिति के पदाधिकारियों ने घाट पर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने रूपा फाउंडेशन तथा कार्यदायी संस्था अभियंत्रणम् पर कार्रवाई की मांग की।
लोगों ने मौके पर पहुंचकर जताया विरोध
इसी बीच बीते कुछ दिनों से वाराणसी के मणिकर्णिका घाट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके आधार पर दावा किया गया की प्राचीन मूर्तियां और उसके अवशेष प्रोजेक्ट कार्य के दौरान टूट गए. इसके बाद आज कुछ लोगों ने मौके पर पहुंचकर इस पर विरोध जताया. मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस प्रशासन और एडीएम सिटी भी मौके पर पहुंचे, इसके बाद लोगों को समझा बुझाकर वापस भेजा गया.
#वाराणसी के मणिकर्णिका घाट का री-डवलपमेंट चल रहा है. छोटे-बड़े प्राचीन मंदिर तोड़े जा रहे है. देवता टुकड़े-टुकड़े होकर मिट्टी में मिलाये जा रहे है. काशी रो रही है. बनारस क्योटो बन रहा है. pic.twitter.com/dNphVEwOYW
— Narendra Pratap (@hindipatrakar) January 13, 2026
विकास के नाम पर धरोहर से खिलवाड़
बीते कुछ दिनों से मणिकर्णिका घाट के इन मूर्तियों के टूटने का वीडियो वायरल हो रहा है. बिल्कुल विकास होना चाहिए लेकिन इस तरह से प्राचीन धरोहर को नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए. इसके अलावा विरोध जता रहे लोगों ने मांग की है कि इन मूर्तियों को पुनः स्थापित किया जाए. वहीं प्रशासन का इस मामले पर कहना है कि – इस मामले की जांच की जाएगी और जांच के बाद जैसा होगा पुनः कार्रवाई शुरू की जाएगी.
ये भी पढ़े- UP News: सॉफ्टवेयर इंजीनियर की सऊदी में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
एडीएम सिटी आलोक कुमार वर्मा के अनुसार मणिकर्णिका घाट पुनर्निर्माण परियोजना के तहत जर्जर भवनों और मलबे को हटाया जा रहा है। इसी दौरान जेसीबी से एक मंदिर का क्षतिग्रस्त हो गया था। इसपर पाल समाज के लोग नाराज थे। उन्हें समझाया गया है। एजेंसी को भी विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया है।
ये भी पढ़े- UP News: मेरठ में स्पा सेंटर के नाम पर सेक्स रैकेट, 20 महिलाएं हिरासत में…





