
Shraddha Kapoor उदयपुर में करने वाली हैं शादी? भाई सिद्धांत का रिएक्शन वायरल…
Shraddha Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की शादी का फैंस को इंतजार है। हाल ही में खबर आई कि वो राहुल मोदी के साथ उदयपुर में सात फेरे लेंगी। इस पर उनके भाई सिद्धांत कपूर का रिएक्शन वायरल हो रहा है।
Shraddha Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर 38 साल की हो गई है और इन दिनों एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर शादी की चर्चाएं तेज हैं। दावा है कि श्रद्धा अपने कथित बॉयफ्रेंड राहुल मोदी के साथ जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकती हैं। हालांकि, इस पर अब तक श्रद्धा की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं किया गया है। दरअसल, एक पोस्ट में दावा किया गया कि श्रद्धा और राहुल की शादी राजस्थान के उदयपुर में हो सकती है। जिसके बाद इन दावों पर श्रद्धा के भाई और एक्टर सिद्धांत कपूर ने मजेदार अंदाज में प्रतिक्रिया दी।
क्या बोले श्रद्धा के भाई सिद्धांत
दरअसल, एक पोस्ट जिस पर श्रद्धा की शादी की खबर लिखी थी। उस पोस्ट में लिखा था कि श्रद्धा अब शादी करने वाली हैं और उनकी शादी उदयपुर में होगी। पोस्ट के कमेंट सेक्शन में सिद्धांत ने अपना रिएक्शन दिया। उन्होंने लिखा, ये तो मेरे लिए भी न्यूज है। इसके साथ उन्होंने कई फनी और शॉकिंग इमोजी पोस्ट की हैं।
काफी समय से साथ श्रद्धा और राहुल
श्रद्धा और राहुल के रिलेशन की पहली खबर साल 2024 में आई थी जब दोनों को साथ में डिनर डेट पर स्पॉट किया गया। दोनों ने कभी ओपनली रिलेशनशिप पर बात नहीं की, लेकिन श्रद्धा कई बार राहुल को लेकर पोस्ट करती हैं।
View this post on Instagram
प्रोफेशनल लाइफ
श्रद्धा की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह लास्ट स्त्री 2 में नजर आई थीं जो साल 2024 में रिलीज हुई थी। अब वह फिल्म ईथा में नजर आने वाली हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म में रणदीप हुड्डा लीड रोल में होंगे। हालांकि अभी फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कोई अपडेट नहीं है।
View this post on Instagram
ये भी पढ़े- Nupur Sanon-Stebin Ben के रिसेप्शन में पहुंचे सलमान खान, स्वैग एंट्री से लगाए चार चांद
नागिन में भी दिखेंगी
इसके अलावा वह नागिन में भी नजर आएंगी जो एक सुपरनेचुरल मूवी होगी। हालांकि इसकी भी रिलीज डेट को लेकर अभी कोई अपडेट नहीं है।
वैसे बता दें कि राहुल से पहले श्रद्धा का नाम रोहन श्रेष्ठ के साथ भी जुड़ा था जो सेलिब्रिटी फोटोग्राफर हैं। दोनों को साथ में काफी स्पॉट किया जाता था। हालांकि दोनों ने हमेशा इन खबरों को गलत बताया था।
ये भी पढ़े- ‘Toxic’ के इंटीमेट सीन्स पर मचा बवाल, सेंसर बोर्ड के पास पहुंची शिकायत





