
कपड़ों पर मिट्टी-कीचड़ में फंसी गाड़ी, धोनी संग सलमान का एडवेंचर…
Salman Khan MS Dhoni AP Dhillon Viral Photo: सिंगर एपी ढिल्लों ने बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ मंगलवार को इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं।
Salman Khan MS Dhoni AP Dhillon Viral Photo: सलमान खान, एमएस धोनी और एपी ढिल्लों का ऐसा अवतार शायद ही किसी ने पहले देखा हो। सोशल मीडिया पर इन तीनों की ‘अनसीन’ फोटो और वीडियो ने तहलका मचा दिया है, जिसमें तीनों ही कीचड़ से लथपथ नजर आ रहे हैं। ये पूरा रोमांचक किस्सा सलमान खान के पनवेल स्थित फार्महाउस का है, जहां बॉलीवुड के सुपरस्टार, इंडिया के पूर्व कप्तान और इंटरनेशनल सिंगर एक साथ एक एड्रेनालिन-पंपिंग ऑफ-रोडिंग एडवेंचर में शामिल हुए।
फॉर्महाउस पर एपी ढिल्लों ने खूब काटा गदर
ऑल-टेरेन व्हीकल्स (All-Terrain Vehicle) पर कीचड़ को चीरते हुए तीनों की मस्ती और दोस्ताना अंदाज देखकर फैन्स पूरी तरह हैरान और उत्साहित हो गए हैं। एपी पी ढिल्लों द्वारा शेयर की गई तस्वीरें सलमान खान के पनवेल स्थित फार्महाउस की हैं। इन तस्वीरों में तीनों कीचड़ भरी ऑफ-रोड ड्राइव का इंजॉय करते नजर आए।
View this post on Instagram
एक तस्वीर में एपी, सलमान और धोनी एक-दूसरे के कंधों पर हाथ रखे मुस्कुराते दिखे, हालांकि उनके कपड़े मिट्टी से सने हुए थे। एपी ने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें वो फार्महाउस में ऑल-टेरेन व्हीकल (एटीवी) चला रहे थे।उनकी पोस्ट में दुर्घटना के बाद एटीवी फंसा हुआ दिखाई दिया। इस घटना को हल्के-फुल्के अंदाज में लेते हुए उन्होंने कैप्शन लिखा- “आपको क्या लगता है, इसे किसने क्रैश किया?”





