Rashifal 15 Jan: इन राशियों पर बरसेगा सौभाग्य, जानिए आपका दिन कैसा रहेगा

Horoscope 15 January 2026, Rashifal 15 January 2026: दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है। पढ़ें 12 राशियों का आज का राशिफल।

आज का राशिफल 15 जनवरी 2026, Rashifal 15 January 2026: आज माघ मास का 12वां दिन है। आज गुरूवार का दिन है। भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस दिन सूर्य देव मकर राशि में रहेंगे। वहीं चंद्रमा वृश्चिक राशि से धनु राशि में गोचर करेंगे। आज कृष्ण कूर्म द्वादशी है। दैनिक राशिफल का संकेत है कि गुरुवार को मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लिए सौभाग्य लेकर आ रहा है। जानें 15 जनवरी 2026 के दिन किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशियों के लोग रहें सतर्क-

मेष राशि-15 जनवरी के दिन सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत है। व्यापारियों को मनचाहा लाभ होगा। आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। दिन के अंत में पैसों के लेन-देन से बचें। शादीशुदा लोगों की जिंदगी में खुशियां रहेंगी।

वृषभ राशि- 15 जनवरी का दिन मिला-जुला रहने वाला है। दिन की शुरुआत में नौकरी करने वाले जातकों पर काम का दवाब रहेगा। आपको सफल होने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

मिथुन राशि-15 जनवरी का दिन शुभ समाचार लेकर आ सकता है। आज आपके आय के साधन में वृद्धि होगी। व्यापारियों को मनचाहा लाभ होगा। परिश्रम का पूरा फल मिलेगा। दिन के बीच में नौकरी पेशा करने वाले जातकों को नए अवसर मिलेंगे।

कर्क राशि-15 जनवरी के दिन आप संतान की किसी बात से परेशान रहेंगे। दिन के मध्य में किसी विशेष काम में आपको सफलता मिल सकती है। दिन की शुरुआत में खर्चों का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह राशि-15 जनवरी के दिन परिवार के सदस्यों के बीच मतभेद हो सकते हैं। सुख-सुविधा से जुड़ी किसी चीज में पैसे खर्च हो सकते हैं। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव भी हो सकता है। जिसके कारण आपका आर्थिक बजट बिगड़ सकता है।

तुला राशि-15 जनवरी के दिन आपको कुछ बड़े खर्चों का सामना करना पड़ सकता है। दिन की शुरुआत में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है।

धनु राशि-15 जनवरी का दिन उतार-चढ़ाव भरा साबित हो सकता है। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। कार्यस्थल पर प्रमोशन मिल सकता है। हालांकि दिन के मध्य में गुप्त शत्रुओं से बचकर रहने की जरूरत है।

मकर राशि-15 जनवरी का दिन कुछ बड़े खर्चे लेकर आ सकता है। जिससे आपका आर्थिक बजट हिल सकता है। इस दिन समय और धन दोनों को सोच-समझकर खर्च करें। कुछ लोग शारीरिक व मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं।

कुम्भ राशि-15 जनवरी के दिन आपकी किस्मत चमक सकती है। इस दौरान आपको मनचाही सफलता हासिल होगी। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। आज के दिन दोपहर में किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।

कन्या राशि-15 जनवरी के दिन नौकरी पेशा करने वाले जातकों को गुप्त शत्रुओं से बचना चाहिए। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन शुभ साबित हो सकता है। स्ट्रेस मत लें।

वृश्चिक राशि-15 जनवरी के दिन गुस्से और वाणी पर काबू रखें। दिन आपके लिए मिले-जुले परिणाम लेकर आया है। हालांकि, दिन खत्म होते-होते आपको मनचाहा लाभ मिल सकता है। किसी भी काम में लापरवाही करने से बचना चाहिए।

मीन राशि-15 जनवरी के दिन काम के सिलसिले में ट्रैवल करना पड़ सकता है। दिन की शुरुआत में कुछ चुनौतियों आएंगी, जिनका सामना करना पड़ सकता है। आपको सेल्फ लव पर फोकस करना चाहिए।

Back to top button