
IND vs NZ: संकटमोचक बनकर आए KL राहुल, छक्का लगाकर ठोकी सेंचुरी…
KL Rahul century: भारतीय मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज केएल राहुल संकटमोचन बनकर उतरे। न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में उन्होंने तूफानी शतक लगाकर न सिर्फ भारतीय पारी को संभाला, बल्कि टीम को एक फाइटिंग टोटल तक पहुंचाया।
KL Rahul century: भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में राजकोट में शानदार शतक ठोका है। राहुल ने अपना 8वां वनडे शतक न्यूजीलैंड के खिलाफ सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में छक्के के साथ पूरा किया। बता दें कि राजकोट की मुश्किल पिच पर रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों जल्दी आउट हो गए थे। केएल राहुल जब बल्लेबाजी करने के लिए आए थे तो टीम इंडिया मुश्किल में थी। हालांकि, उन्होंने भारत को मुश्किल से निकाला और शानदार पारी खेली।
5 नंबर पर आए राहुल
पहले वनडे में 6 नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे राहुल को नंबर 5 पर भेजा गया। वह भी टीम की उम्मीदों पर खरे उतरे और लोअर ऑर्डर के साल मिलकर छोटी-छोटी साझेदारियां कीं। राहुल ने 87 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। उन्होंने वनडे करियर की 8वीं सेंचुरी को सिक्स के साथ पूरा किया। राहुल ने 92 गेंदों पर नाबाद 112 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में राहुल ने 11 चौके और 1 सिक्स लगाया। राहुल की इस पारी की बदौलत भारत ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 284 रन बनाए।
112 रन बनाकर नाबाद रहे केएल राहुल
33 साल के केएल राहुल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में नाबाद 112 रन बनाए। उन्होंने 92 गेंदों की पारी में 11 चौके और 1 छक्का लगाया। उनका स्ट्राइक रेट 121.74 का था। राहुल की पारी की बदौलत टीम इंडिया एक फाइटिंग टोटल तक पहुंच पाई। पिछली 4 वनडे पारियों में राहुल ने 2 अर्धशतक और 1 शतक लगाया है।
ये भी पढ़े- फिर ODI के ‘किंग’ बने विराट कोहली, ICC रैंकिंग में रोहित शर्मा से छिनी बादशाहत
न्यूजीलैंड के खिलाफ राहुल का बल्ला वनडे में जमकर बोलता है। उन्होंने 10 पारियों में 93.8 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए 469 रन बनाए हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में 2 सेंचुरी और 1 फिफ्टी लगाई है।
ये भी पढ़े- मेरी तकदीर में जो लिखा है…,T20 वर्ल्ड कप से बाहर होने पर बोले शुभमन गिल





