
Border 2 Trailer: ट्रेलर देख फैंस का सीना हुआ चौड़ा, इन डायलॉग्स ने जीता दिल
Border 2 Trailer Reactions: ‘बॉर्डर 2’ का ट्रेलर रिलीज होते ही छा गया है और फैंस तारीफ कर रहे हैं। उनका कहना है कि इसने उन लोगों के मुंह पर तमाचा मार दिया है, जो आलोचना कर रहे थे।
Border 2 Trailer Reactions: भारतीय सेना दिवस 2026 के मौके पर ‘बॉर्डर 2’ का ट्रेलर रिलीज हुआ। ट्रेलर ने रिलीज होते ही इंटरनेट पर गर्दा उड़ा दिया है। सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर इस फिल्म के ट्रेलर का बड़ी बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। कुछ समय पहले जब ‘बॉर्डर 2’ का टीजर आया था, तो इसकी काफी आलोचना की गई थी। वीएफएक्स तक का मजाक उड़ा था। अब यूजर्स का कहना है कि ‘बॉर्डर 2’ ब्लॉकबस्टर होगी।
टीजर की हुई थी आलोचना
‘घर कब आओगे’ गाने में वरुण धवन की आलोचना की गई। कहा गया कि वह ओवरएक्टिंग कर रहे हैं। लेकिन अब जब ‘बॉर्डर 2’ का ट्रेलर आया, तो हर कोई इसका मुरीद हो गया और सभी कलाकारों का तारीफ हो रही है। फैंस ने ‘बॉर्डर 2’ को मास्टरपीस बताया है और कहा है कि यह तो पक्का ही ब्लॉकबस्टर होगी। इन 2 डायलॉग्स को सुन रोंगटे खड़े हो गए हैं।
बॉर्डर 2′ पर नेटिजन्स की प्रतिक्रिया
ट्रेलर में सनी देओल के जोशीले और धमाकेदार डायलॉग्स (जैसे ‘है वो जुर्रत?’) लोगों को बहुत पसंद आए हैं। सोनू निगम का गाना भी कमाल का है, जो रोंगटे खड़े कर देता है। एक यूजर ने लिखा, ”बॉर्डर 2′ का ट्रेलर एकदम धमाकेदार है।
![]()
सनी देओल शेर की तरह दहाड़ते हैं, वरुण कमाल का प्रदर्शन करते हैं, दिलजीत आसमान पर राज करते हैं, अहान समुद्र पर अपना दबदबा बनाते हैं, रोंगटे खड़े हो जाते हैं। धमाकेदार एक्शन, बेमिसाल देशभक्ति।’ एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘वही पुराना जोश…वही गुस्सा…कुछ नहीं बदला यार।’
कब रिलीज होगी ‘बॉर्डर 2’?
कुल मिलाकर, ‘बॉर्डर 2’ का ट्रेलर देखकर हर किसी के अंदर देश के लिए गर्व और जोश भर गया है। ‘बॉर्डर 2’ फिल्म को टी-सीरीज और जेपी दत्ता की टीम ने बनाया है। इसमें मोना सिंह, अन्या सिंह, सोनम बाजवा और मेधा राणा भी हैं। ‘बॉर्डर 2’ का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है। यह फिल्म 23 जनवरी को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। यह बॉर्डर का सीक्वल है।





