
Ek Din Teaser: बर्फीली खूबसूरती से सजी ‘एक दिन’, साई पल्लवी-जुनैद के रोमांस ने जीता दिल
Ek Din Teaser Out: आमिर खान के बेटे जुनैद खान और एक्ट्रेस साईं पल्लवी की अपकमिंग फिल्म ‘एक दिन’ का पोस्टर मेकर्स ने हाल ही में रिलीज किया और रिलीज होते ही इसकी ट्रोलिंग शुरू हो गई।
Ek Din Teaser Out: एक बिल्कुल जादुई, सॉफ्ट और क्लासिक लव स्टोरी लेकर आमिर खान प्रोडक्शंस की ‘एक दिन’ का टीजर आखिरकार रिलीज हो गया है, जिसमें साई पल्लवी और आमिर खान के बेटे जुनैद खान की फ्रेश जोड़ी देखने को मिल रही है। टीजर देखकर खूबसूरत प्यार की कहानी के लिए एक्साइटमेंट और बढ़ गई है। जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि जुनैद खान ने नेटफ्लिक्स फिल्म महाराजा से एक्टिंग डेब्यू किया था। सोशल मीडिया पर लोग इसे यह कहकर ट्रोल कर रहे हैं कि यह थाई फिल्म की टू कॉपी लग रहा है।
टीजर में क्या दिखाया गया है?
‘एक दिन’ के टीजर की शुरुआत बड़े खूबसूरत तरीके से हुई है। साई पल्लवी और जुनैद एक-दूसरे को आईने में देखते हैं। जुनैद, साई पल्लवी से कहते हैं, ‘तुम्हारी मुस्कुराहट मुझे बहुत अच्छी लगती है मीरा। तुम्हारा दिल जीतूंगा या नहीं, ये मुझे नहीं पता।’ इसके बाद दोनों बर्फीली वादियों में एक-दूजे के साथ कीमती पल बिताते हैं और फिर अचानक दोनों का सपना टूट जाता है।
यूजर्स ने एआई को बता दिया बेहतर
एक रेडिट यूजर ने कहा, ‘पोस्टर भी कॉपी किया गया है। AI को सच में सब कुछ संभाल लेना चाहिए। असली क्रिएटर्स फ्रेम दर फ्रेम कॉपी करने में बिजी हैं’। दूसरी ओर लोगों ने यह भी शेयर किया कि साई पल्लवी और जुनैद खान कपल के तौर पर अच्छे लग रहे हैं, और वे उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कुछ लोगों ने तो उन्हें ‘क्लार्क केंट और लोइस लेन’ भी कहा।
ये भी पढ़े- Mrunal Thakur बनने जा रही हैं Dhanush की दुल्हन? सोशल मीडिया पर हलचल
फिल्म के बारे में
‘एक दिन’ फिल्म थाई फिल्म ‘वन डे’ का रीमेक है, इसे 1 मई 2026 को थिएटर में रिलीज किया जाएगा। इसे सुनील पांडे डायरेक्ट कर रहे हैं। पहले इस फिल्म का नाम मेरे रहो होने वाला था। जुनैद ने अपना एक्टिंग डेब्यू 2024 में आई महाराज से किया था और फिर उन्हें जाह्नवी कपूर के साथ लवयापा में देखा गया।
ये भी पढ़े- Border 2 Trailer: ट्रेलर देख फैंस का सीना हुआ चौड़ा, इन डायलॉग्स ने जीता दिल





