
Don 3: रणवीर के आउट होते ही Shah Rukh Khan ने बोला हां, लेकिन रख दी बड़ी शर्त?
Don 3: ‘धुरंधर’ की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद रणवीर सिंह ने डॉन 3 नहीं करने का फैसला किया है। डॉन 3 के लिए शाहरुख खान ने फिर वापसी का प्लान तो बनाया है। लेकिन, इसके लिए उन्होंने एक बड़ी शर्त रखी है
Don 3: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धुआं उठाया हुआ है. जिसका दूसरा पार्ट 19 मार्च को लाया जाएगा. जिसके बाद वो ‘प्रलय’ पर काम करेंगे, जिसमें ‘लोका’ एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन को कास्ट किया गया है. कुछ वक्त पहले ही जानकारी मिली थी कि एक्टर ने ‘डॉन 3’ (Don 3) से दूरी बना ली है. अब फरहान अख्तर को लीड रोल के लिए नए एक्टर की तलाश है. इसी बीच अब पार्ट 3 में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की एंट्री की खबरें हैं. कहा जा रहा है कि किंग खान ने वापसी के लिए एक बड़ी शर्त रखी है। जानिए क्या होने वाला है?
शाहरुख खान ने क्या रखी शर्त
टेलीचक्कर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख खान डॉन 3 में अपनी आइकॉनिक भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं, लेकिन उन्होंने एक शर्त रखी है. वह चाहते हैं कि फिल्म के डायरेक्टर फरहान अख्तर के साथ-साथ ‘जवान’ के डायरेक्टर एटली भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनें. एसआरके का मानना है कि एटली की इंवॉल्वमेंट से फिल्म का स्केल बढ़ेगा और दर्शकों में उत्साह भी बढ़ेगा. हालांकि, अभी तक निर्माताओं की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
रणवीर सिंह ने क्यों छोड़ी फिल्म?
हाल ही में जानकारी मिली थी कि धुरंधर की सफलता के बाद रणवीर सिंह की प्रायोरिटी कुछ और है. एक्टर अब संजय लीला भंसाली, लोकेश कनगराज और एटली जैसे फिल्ममेकर्स के साथ काम करना चाहते हैं. साथ ही उन्हें गैंगस्टर बेस्ड फिल्म का हिस्सा नहीं बनना है. वो कुछ नया चाहते हैं और क्योंकि प्रलय को प्रोड्यूस कर रहे हैं. तो उनका पूरा फोकस ही उस फिल्म की तरफ है.
डॉन 3 से कियारा आडवाणी भी बाहर?
डॉन 3 की कास्टिंग में और भी बदलाव हो रहे हैं. शुरुआत में कियारा आडवाणी को फीमेल लीड के रूप में साइन किया गया था, लेकिन रणवीर के बाहर होने के बाद वे भी प्रोजेक्ट से अलग हो गईं. अब रिपोर्ट्स में कृति सेनन का नाम आ रहा है. हालांकि, कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं है. विलेन के रोल के लिए विक्रांत मैसी और विजय देवरकोंडा को अप्रोच किया गया, लेकिन दोनों ने कैरेक्टर की डेप्थ न होने की वजह से मना कर दिया.
फरहान अख्तर के डायरेक्शन में बन रही यह फिल्म लंबे समय से इंतजार में है. SRK पहले ही डॉन 3 से अलग हो चुके थे, क्योंकि स्क्रिप्ट पर सहमति नहीं बनी. लेकिन अब रणवीर के एग्जिट के बाद फरहान स्क्रिप्ट को रिवैंप कर सकते हैं





