
IND vs NZ: माथे पर चंदन, चेहरे पर सुकून…,महाकाल की भक्ति में रमे विराट कोहली
Virat kohli attended Bhasma Aarti: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ निर्णायक मैच से पहले उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर के दर्शन किए। शनिवार सुबह वह भस्मारती में शामिल हुए।
Virat kohli attended Bhasma Aarti: भारत-न्यूजीलैंड के बीच इंदौर में खेले जाने वाले मैच से पहले विराट कोहली और कुलदीप यादव उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। दोनों ने त्रिपुंड (तिलक) लगवाया। इसके बाद भस्म आरती में शामिल हुए। विराट कोहली ने साथी खिलाड़ी कुलदीप यादव और फील्डिंग कोच टी दिलीप के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में पूजा की। सुबह 4 बजे उठकर वो भस्म आरती में शामिल हुए। कोहली पहले भी कई बार यहां आ चुके हैं। भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरा और आखिरी वनडे एक दिन बाद खेलना है।
सुकून से बैठे आए नजर
विराट कोहली नंदी जी की मूर्ती के पास शांति से बैठे हुए नजर आए। वह काफी सुकून में दिख रहे थे। कोहली पहले भी कई बार यहां आ चुके हैं। वह अपनी पत्नी अनुष्का के साथ महाकाल के दर्शन भी कर चुके हैं। इस बार कोहली अकेले पहुंचे हैं। इस मंदिर की भस्मारती काफी प्रसिद्ध है। हाल के समय में कोहली काफी आध्यत्मिकता में लीन दिखाई दिए हैं। वह और उनकी पत्नी अनुष्का कई बार प्रेमानंद महाराज से मिलने भी जाते हैं।
#ViratKohli
भारत-न्यूजीलैंड के बीच इंदौर में खेले जाने वाले मैच से पहले विराट कोहली और कुलदीप यादव उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे।
दोनों ने त्रिपुंड (तिलक) लगवाया। इसके बाद भस्म आरती में शामिल हुए। #Ujjain #Mahakaleswar #KuldeepYadav #HindiNews #Viralvideo #INDvsNZ #sports… pic.twitter.com/t7rmbvHpHT— Live New India (@livenewindia01) January 17, 2026
विराट ने 11 जनवरी को वडोदरा में खेले गए वनडे सीरीज के पहले मैच में 93 रन की पारी के दौरान कई रिकॉर्ड अपने नाम किए. स्टार क्रिकेटर ने 28,000 अंतरराष्ट्रीय रन सबसे तेज पूरे करने का रिकॉर्ड बनाया और सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा. उन्होंने दिग्गज कुमार संगकारा को पीछे छोड़ते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए.
ये भी पढ़े- फिर ODI के ‘किंग’ बने विराट कोहली, ICC रैंकिंग में रोहित शर्मा से छिनी बादशाहत
हालांकि राजकोट में खेले गए दूसरे मैच में विराट सिर्फ 23 रन ही बना सके, लेकिन उन्होंने एक बार फिर न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने का सचिन का रिकॉर्ड तोड़ दिया.
ये भी पढ़े- Rohit Sharma को किसने कप्तानी से हटाया? गंभीर-अगरकर ने किया हिटमैन का अपमान!





