
‘Govinda को कभी माफ नहीं करूंगी’, एक्टर पर फिर भड़कीं Sunita Ahuja
Govinda के कथित अफेयर की चर्चाओं के बीच सुनीता आहूजा का बयान सुर्खियों में है. सुनीता ने तंज कसते हुए कहा कि गोविंदा 63 साल के हो चुके हैं और उन्हें बच्चों की जिम्मेदारियों पर ध्यान देना चाहिए.
सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) एक बार फिर पति गोविंदा (Govinda) को लेकर बयान देकर चर्चा में आ गई हैं। उन्होंने साफ-साफ कहा है कि वह अपने पति को माफ नहीं करेंगी। सुनीता आहूजा इंटरव्यूज में ऐसे-ऐसे बयान दे रही हैं, जिससे कोई भी हैरान हो जाए। अलग-अलग रहने से लेकर तलाक और गोविंदा के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की अफवाहों तक… सुनीता निजी जिंदगी के बारे में बोलने से नहीं झिझकीं। अब एक बार फिर उन्होंने अपने पति को लेकर बड़ा बयान दे दिया है। उन्होंने आखिर क्यों अफने पति को लेकर ऐसा कहा है, चलिए आपको बताते हैं।
क्या अफेयर पर सुनीता आहूजा ने तोड़ी चुप्पी?
गोविंदा और सुनीता आहूजा अपने रिलेशनशिप को लेकर बीते काफी वक्त से सुर्खियों में हैं। कुछ वक्त पहले दोनों के तलाक को लेकर भी खबरें आई थीं। मगर, बाद में दोनों ने इस पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि उनका रिश्ता मजबूत है। इसके अलावा गोविंदा के कथित एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की खबर भी आईं। अब हाल ही में एक इंटरव्यू ने सुनीता आहूजा ने गोविंदा के कथित अफेयर को लेकर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि, ‘ऐसी लड़कियां बहुत आती हैं’।
View this post on Instagram
कहा- ‘मैं गोविंदा को माफ नहीं करूंगी’
सुनीता आहूज ने बेटे यश के करियर में गोविंदा के रोल पर भी बात की। मिस मालिनी पर पॉडकास्ट से जारी प्रोमो में सुनीता आहूजा यह कहती दिखी हैं। प्रोमो में वह जिस तरह कहती दिखी हैं, ऐसा लगा है कि उन्होंने गोविंदा के कथित अफेयर के बारे में बात की है। वे कहती नजर आ रही हैं, ‘मैं गोविंदा को माफ नहीं करूंगी। मैं नेपाल की हूं; खुकुरी निकाल दूंगी ना, तो सबकी हालत खराब हो जाएगी। इसलिए बोलती हूं, सतर्क हो जा बेटा, अभी भी’।
ये भी पढ़े- Don 3: रणवीर के आउट होते ही Shah Rukh Khan ने बोला हां, लेकिन रख दी बड़ी शर्त?
सुनीता के इन नए बयानों से साफ है कि दोनों के बीच की कुछ मुद्दे अभी भी अनसुलझे हैं, हालांकि उन्होंने अलगाव का स्पष्ट रूप से खंडन किया है. अब देखना यह है कि गोविंदा इस मामले पर क्या जवाब देते हैं.
ये भी पढ़े- Ek Din Teaser: बर्फीली खूबसूरती से सजी ‘एक दिन’, साई पल्लवी-जुनैद के रोमांस ने जीता दिल





