IND vs NZ: भारतीय टीम की जबरदस्त शुरुआत, न्यूजीलैंड के 2 विकेट धड़ाम

IND vs NZ 3rd ODI: इंदौर के होलकर स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला है. भारतीय टीम इस मैच को जीतकर.

IND vs NZ 3rd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज तीसरा वनडे मैच खेला जा रहा है। यह मैच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में हो रहा है। दोनों टीमों के बीच सीरीज 1-1 की बराबरी पर है और जो भी टीम तीसरा वनडे जीतेगी वो सीरीज अपने नाम कर लेगी.मार्च 2019 के बाद से भारत ने अपने घरेलू मैदान पर कोई द्विपक्षीय वनडे सीरीज नहीं हारी है। तब ऑस्ट्रेलिया ने 0-2 से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए सीरीज 3-2 से जीती थी, लेकिन अब यह रिकॉर्ड दांव पर लगा है।

भारत ने जीता टॉस

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। भारत ने इस मैच के लिए प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। प्रसिद्ध कृष्णा की जगह अर्शदीप सिंह को एकादश में जगह मिली है। वहीं, न्यूजीलैंड ने अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है।

न्यूजीलैंड के दो विकेट गिरे

हर्षित राणा ने डेवोन कॉनवे को आउट कर भारत को दूसरी सफलता दिलाई है। हर्षित ने अपने स्पैल की पहली ही गेंद पर कॉनवे को आउट किया जो चार गेंदों पर एक चौके की मदद से पांच रन बनाकर आउट हुए. अर्शदीप सिंह ने हेनरी निकोलस को आउट कर न्यूजीलैंड को पहला झटका दिया है। निकोलस खाता खोले बिना आउट हुए।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज।

न्यूजीलैंड: डेवोन कॉन्वे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), जकारी फोल्क्स, काइल जैमिसन, क्रिस्टियन क्लार्क, जेडन लेनॉक्स।

Back to top button