‘दो दीवाने सहर में’ का टीजर आउट, मृणाल ठाकुर और सिद्धांत की केमिस्ट्री जबरदस्त

Do Deewane Seher Mein Teaser: मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की अपकमिंग फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ का टीजर जारी हो गया है। दर्शक दोनों की केमिस्ट्री को देखने के लिए काफी उत्सुक हैं।

Do Deewane Seher Mein Teaser: प्यार, यादें और अधूरी बातें… सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की फिल्‍म ‘दो दीवाने सहर में’ का टीजर रिलीज हो गया है और इसे देख यही एहसास होता है। संजय लीला भंसाली के भंसाली प्रोडक्शंस और जी स्टूडियोज के बैनर तले बनी यह फिल्‍म इस वैलेंटाइन डे पर इश्‍क का रूमानी अंदाज लेकर आ रही है। कहानी नए जमाने के प्‍यार की है। टीजर में मेकर्स ने दावा किया है कि इस बार प्‍यार के मौसम में इस ‘इस्‍क’ से ‘इस्‍क’ हो जाएगा। मेकर्स ने इसके साथ ही रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है, जिसको लेकर बीते दिनों ऊहापोह की स्‍थ‍िति थी।

जारी हुआ टीजर

मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी स्टारर इस फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ रही है. टीजर की शुरुआती झलक से ही रियल और सच्चे रोमांस की फील मिलने लगती है, जो लगभग-प्यार, अनकहे जज़्बातों और उनसे जुड़ी अनगिनत संभावनाओं की यात्रा पर ले जाती है. टीज़र की सबसे खास बात है इसका म्यूज़िकल टच. आइकॉनिक गाना ‘दो दीवाने सहर में’ इसे एक खूबसूरत बैकड्रॉप देता है, जो फिल्म के सॉफ्ट, सुकून भरे और इमोशनल माहौल को और भी गहराई से पेश करता है.

रोमांस ही नहीं, ट्रेजडी की भी झलक

टीजर एक ऐसी कहानी की झलक देती है, जो नए जमाने के के एक कपल की बानगी है। पहली नजर में सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की केमिस्‍ट्री अच्‍छी लगी है। बताया जाता है कि यह फिल्‍म दो इम्परफेक्ट लोगों के बीच एक परफेक्ट प्यार का सपना है। करीब 1 मिनट के टीजर में हमें, इस प्यार, उससे जुड़े रूमानी एहसास, और इस कहानी में ट्रेजडी को लेकर अनगिनत संभावनाओं का इल्‍म होता है।

इस दिन रिलीज हो रही फिल्म

जी स्टूडियोज और भंसाली प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी ‘दो दीवाने सहर में’ का निर्देशन रवि उदयावर ने किया है. फिल्म को संजय लीला भंसाली, प्रेरणा सिंह, उमेश कुमार बंसल और भरत कुमार रंगा ने रवि उदयावर फिल्म्स के सहयोग से प्रोड्यूस किया है. यह रोमांटिक ड्रामा 20 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रहा है.

Back to top button