King: इस दिन दहशत फैलाने आ रहा ‘किंग’? मेकर्स ने दिया बड़ा हिंट…

King Release Date: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ को लेकर आए दिन नए-नए अपडेट्स सामने आ रहे हैं। अब एक ताजा जानकारी सामने आई है आईए बताते है।

King Release Date: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की साल 2023 के बाद कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई है. दिसंबर 2023 में उनकी आखिरी फिल्म ‘डंकी’ आई थी. इसके बाद से ही उनके फैंस शाहरुख को बड़े पर्दे पर देखने के लिए तरस रहे हैं. लंबे वक्त से शाहरुख अपनी फिल्म ‘किंग’ (King) को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. नवंबर 2025 में उन्होंने अपने बर्थडे पर इस एक्शन फिल्म का टीजर और फर्स्ट लुक शेयर किया था. वहीं अब फिल्म की रिलीज डेट पर भी चर्चाएं हो रही हैं.

इस दिन रिलीज की जाएगी शाहरुख खान की ‘किंग’

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख खान और सिद्धार्थ आनंद ने फिल्म ‘किंग’ को रिलीज करने के लिए इस साल क्रिसमस का खास मौका चुना है। शाहरुख खान और सिद्धार्थ आनंद की जोड़ी अपनी फिल्म की रिलीज के लिए कई विकल्पों पर विचार कर रही थी। उन्होंने दो तारीखें फाइनल की थीं। अब उन्होंने अपनी एक्शन से भरपूर इस मूवी के लिए क्रिसमस 2026 की रिलीज डेट फाइनल की है।

350 करोड़ है ‘किंग’ का बजट

शाहरुख खान और जयदीप अहलावत के साथ किंग में सुहाना खान, दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone), अनिल कपूर, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन, अरशद वारसी और अभय वर्मा जैसे कलाकार भी नजर आने वाले हैं. इस फिल्म को 350 करोड़ रुपये के तगड़े बजट में बनाया जा रहा है।

ये भी पढ़े- दो दीवाने सहर में’ का टीजर आउट, मृणाल ठाकुर और सिद्धांत की केमिस्ट्री जबरदस्त

अभी तक किंग की रिलीज डेट पर कोई आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि शाहरुख खान और किंग के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद के बीच फिल्म की रिलीज को लेकर बातचीत हुई है। फिल्म दिसंबर क्रिसमस 2026 पर रिलीज हो सकती है।

ये भी पढ़े- Aaj ki Raat: ‘स्त्री 2’ के गाने ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, खुशी से झूम उठीं तमन्ना भाटिया

Back to top button