
Sikandar को लेकर रश्मिका मंदाना का बड़ा खुलासा, कहा- मुझे अलग स्क्रिप्ट…
Rashmika Mandanna on Sikandar: रश्मिका मंदाना ने बॉलीवुड फिल्म ‘सिकंदर’ के फ्लॉप होने के बाद बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें फिल्म की अलग स्क्रिप्ट सुनाई गई थी।
Rashmika Mandanna on Sikandar: साउथ और बॉलीवुड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने हाल ही में एक इंटरव्यू में सलमान खान के साथ अपनी फिल्म ‘सिकंदर’ के फ्लॉप होने पर रिएक्शन दिया है. एक्ट्रेस ने बताया कि जब उन्होंने पहली बार फिल्म की स्क्रिप्ट सुनी थी, तो वह बहुत अलग थी, और मार्च 2025 में फिल्म रिलीज होने तक उसमें काफी बदलाव आ गए थे. हाल ही में तेलुगु पत्रकार प्रेमा के साथ बातचीत के दौरान रश्मिका ने सिकंदर फिल्म करने के अपने फैसले पर बात की, और इशारा किया कि फिल्म आखिरकार वैसी नहीं बनी जैसा उन्हें नरेशन के दौरान बताया गया था.
‘सिकंदर’ के फ्लॉप होने के बाद रश्मिका मंदाना का खुलासा
रश्मिका मंदाना ने एक तेलुगु पत्रकार प्रेमा से बात करते हुए खुलासा किया है कि फिल्म की स्क्रिप्ट, नरेशन के दौरान उन्हें सुनाई गई स्क्रिप्ट से बदल दी गई थी। उनके मुताबिक, “सिकंदर के बारे में मुझे मुरुगादॉस सर से बात करना याद है, बेशक बाद में जो हुआ वह बहुत अलग था… लेकिन जब मैंने स्क्रिप्ट सुनी, तो वो उससे काफी अलग थी”।
Looks like Rashmika had a prominent screentime in Sikandar initially.. ☕ 👀
byu/monkeyishh inBollyBlindsNGossip
हालांकि, रश्मिका ने आगे ये भी साफ किया कि फिल्म बनाते समय अक्सर ऐसा हो जाता है। उन्होंने कहा- “आम तौर पर फिल्मों में ऐसा होता है। जब आप कुछ सुनते हैं, तो वह एक कहानी होती है जिसे आपने सुन लिया होता है… लेकिन फिल्म बनाने के दौरान, कलाकारों के परफॉर्मेंस, एडिटिंग और रिलीज के समय के अनुसार चीजें बदल जाती हैं। चीजें बदलती हैं, जो बहुत आम बात है। सिकंदर के साथ भी ऐसा ही हुआ था”।
ये भी पढ़े- King: इस दिन दहशत फैलाने आ रहा ‘किंग’? मेकर्स ने दिया बड़ा हिंट…
200 करोड़ के बजट पर बनी थी ‘सिकंदर’
मार्च 2025 में रिलीज हुई सलमान खान और रश्मिका मंदाना की ‘सिकंदर’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फिसल गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘सिकंदर’ 200-250 करोड़ रुपये के बजट पर बनाई गई थी जिसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर केवल 110.1 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, वर्ल्डवाइड ये आंकड़ा केवल 184.6 करोड़ रुपये तक ही पहुंच पाया।
ये भी पढ़े- दो दीवाने सहर में’ का टीजर आउट, मृणाल ठाकुर और सिद्धांत की केमिस्ट्री जबरदस्त





